Sidharth Malhotra संग रैंप वॉक पर कोजी वीडियो वायरल होने के बाद मॉडल ने मांगी माफी, कहा ‘Sorry Kiara’

Sidharth Malhotra हाल ही में मॉडल अलिसिया कौर के साथ रैंप वॉक करते नजर आए. इस बीच उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. वीडियो में मॉडल एक्टर का कॉलर पकड़ कर अपने पास खींचते हुए दिखीं.
Sidharth Malhotra बॉलीवुड के हैंडसम और चार्मिंग एक्टर्स में से एक हैं. उनके साथ काम करने का सपना इंडस्ट्री की हर यंग एक्ट्रेसेज और मॉडल देखती हैं. इस बीच एक्टर का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर सिद्धार्थ के फैंस आग बबूला हो गए हैं. दरअसल, उस वायरल वीडियो में एक मॉडल रैंप वॉक करते हुए एक्टर के साथ कोजी होते नजर आ रही हैं. जिसके बाद उस मॉडल को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रॉल किया गया. इतना की उन्हें अंत में एक्टर की पत्नी कियारा आडवाणी से माफी मांगनी पड़ गई.
मॉडल ने कहा ‘सॉरी कियारा’
सिद्धार्थ मल्होत्रा के इस वायरल वीडियो में मॉडल अलिसिया कौर हैं. उन्होंने हाल ही में अपने रैंप वॉक का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा कि, ‘सॉरी कियारा.’ इसके बाद उन्होंने एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘ये मेरा काम है’.
Also Read Yodha on TV: सिद्धार्थ मल्होत्रा का दमदार एक्शन ड्रामा जानें टीवी पर कब और कैसे देखें
सिद्धार्थ मल्होत्रा के वायरल वीडियो में क्या है?
सिद्धार्थ के इस वायरल वीडियो में मॉडल अलिसिया एक शाइनी सिल्वर गाउन में सिद्धार्थ को कॉलर पकड़ अपनी और खींचते नजर आ रही हैं, जिसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा अनकंफर्टेबल हो जाते हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स तरह तरह के कॉमेंट कर रहे हैं. जहां एक यूजर ने लिखा कि, ‘मैं तो न सहती कियारा’. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि ‘कियारा मारेगी घर पर’.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










