'बॉडी शेमिंग' को लेकर श्रुति हसन ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, बोली- लोगों की राय से फर्क नहीं पड़ता

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 Feb 2020 12:45 PM

विज्ञापन

shruti Hassan: एक्टर कमल हासन की बेटी श्रुति हसन जानी-मानी अभिनेत्री हैं. श्रुति साउथ से लेकर बॉलीवुड तक छायी हुई हैं. श्रुति ने अपनी एक तसवीर सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके बाद बॉडी शेमिंग को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया. श्रुति ने ट्रोल करने वालों को मुंह तोड़ जवाब दिया.

विज्ञापन

मुंबई: एक्टर कमल हासन की बेटी श्रुति हसन जानी-मानी अभिनेत्री हैं. श्रुति साउथ से लेकर बॉलीवुड तक छायी हुई हैं. श्रुति ने अपनी एक तसवीर सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके बाद बॉडी शेमिंग को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया. श्रुति ने ट्रोल करने वालों को मुंह तोड़ जवाब दिया.

श्रुति हसन ने इंस्‍टाग्राम पर एक कोलाज शेयर करते हुए लिखा- ‘मुझे लोगों की राय से कोई फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन बार-बार तुम मोटे हो, तुम पतले हो कहने वाले कमेंट्स को अवॉइड करना बहुत मुश्किल था. ये दोनों फोटो लेने के बीच तीन दिनों का फर्क है. मैं श्‍योर हूं कि ऐसी महिलाएं हैं जो मेरी हालत को समझ रहीं हैं. ऐसा कई बार होता है कि मैं मेंटली और फिजिकली अपने हार्मोन्‍स की दया पर होती हूं. मैं समय के साथ इनके साथ अपना रिश्ते मजबूत करने की कोश‍िश कर रही हूं. शारीरिक बदलाव देखना बिल्कुल आसान नहीं होता है.’

श्रुति ने अपनी पोस्ट में यह स्वीकार किया कि उन्होंने सर्जरी करवाई है. अपने पोस्ट में आगे वह लिखती है, ‘ये मेरी जिंदगी है और हां मैंने प्‍लास्‍ट‍िक सर्जरी करवाई है. मैं इसके लिए बिलकुल भी शर्मिंदा नहीं हूं. ना मैं इसे प्रमोट कर रही हूं और ना ही इसके ख‍िलाफ हूं. बस मैंने अपनी जिंदगी ऐसे ही जीने का फैसला किया है. खुद पर और दूसरों पर जो हम सबसे बड़ा एहसान कर सकते हैं वो ये कि हमें अपने दिमाग और शरीर के साथ हुए बदलाव को अपनाना सीखना चाहिए. प्‍यार बाटें और शांति से रहें. मैं हर दिन अपने आप को थोड़ा ज्यादा प्‍यार करना सीख रही हूं क्‍योंकि मेरी जिंदगी की सबसे अच्छी लव स्‍टोरी मुझसे ही है.’

फिलहाल श्रुति अपनी नयी वाली फिल्म ‘देवी’ को लेकर काफी एक्साईटेड है. फिल्म ‘देवी’ एक शार्ट फिल्म है और इसमें काजोल, नेहा धूपिया, नीना कुलकर्णी जैसे अन्य स्टार भी अहम किरदार में होंगे. फिल्म 2 मार्च को रिलीज हो रही है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola