सलीम खान की सेहत में सुधार है या नहीं? सलमान की हीरोइन ने दिया अपडेट

Updated:
विज्ञापन
सलीम खान की सेहत में सुधार है या नहीं? सलमान की हीरोइन ने दिया अपडेट

Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता और लेखक सलीम खान को माइनर ब्रेन हेमरेज के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं. इसी बीच एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने उनकी हेल्थ को लेकर ताजा अपडेट दिया है. जानिए उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन

Salim Khan Health Update: हिंदी सिनेमा के दिग्गज लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान की सेहत को लेकर फैंस लगातार अपडेट जानना चाह रहे हैं. 17 फरवरी को उन्हें अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया गया कि उन्हें माइनर ब्रेन हेमरेज हुआ, जिसके बाद से वह आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में हैं. पिछले दो दिनों से सलीम खान आईसीयू में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है. परिवार के लिए यह वक्त काफी तनाव भरा है. सलमान खान समेत पूरा परिवार बारी-बारी से अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल ले रहा है. फिल्म इंडस्ट्री से भी कई लोग लीलावती अस्पताल पहुंचे हैं. 

“अब वह पहले से बेहतर हैं”

इसी बीच सलमान खान के साथ फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आने वाली अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने सलीम खान की तबीयत को लेकर ताजा जानकारी दी है. समाचार एजेंसी से बातचीत में उन्होंने कहा, “अब वह पहले से बेहतर हैं. मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं.” हालांकि, 19 फरवरी का आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन अभी अस्पताल की ओर से जारी नहीं किया गया है. 18 फरवरी को जारी अपडेट में कहा गया था कि अगर हालत में सुधार बना रहता है तो उन्हें जल्द वेंटिलेटर से शिफ्ट कर दिया जाएगा. 

डॉक्टर ने क्या कहा?

बुधवार को डॉक्टरों ने जानकारी दी थी कि माइनर ब्रेन हेमरेज के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी थी. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. परिवार और फैंस उनकी जल्दी रिकवरी की दुआ कर रहे हैं.

यह भी पढे़ं: वेंटिलेटर पर पहुंचे सलीम खान, बॉलीवुड इंडस्ट्री में बढ़ी टेंशन

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola