Bade Achhe Lagte Hain 3 की जगह लेगा नया शो Barsaatein! शिवांगी जोशी इस एक्टर संग दिखेंगी रोमांस करते हुए

Published by : Divya Keshri Updated At : 25 Jun 2023 10:19 AM

विज्ञापन

नकुल मेहता यानी राम कपूर और प्रिया कपूर यानी दिशा परमार का सीरीयल बड़े अच्छे लगते है 3 सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे टेलीकास्ट हो रहा है. कुछ समय पहले खबर आई थी शो बन्द हो जाएगा, लेकिन फैंस के लिए गुडन्यूज है कि शो ऑफ एयर नहीं होगा.

विज्ञापन

टीवी सीरीयल बड़े अच्छे लगते है (Bade Achhe Lagte Hai) का तीसरा सीजन शुरू हो चुका है. एकता कपूर निर्मित शो का प्रीमियर 25 मई को हुआ था और इसमें राम कपूर और प्रिया कपूर की कहानी दिखाई जा रही है. शो का ट्रैक दर्शकों को पसन्द आ रहा है. इस बीच अब खबर आ रही है कि इसे नया टाइम स्लॉट मिल गया है. इसकी जगह नये शो बरसातें को मिल गया है. चलिए आपको पूरी बात बताते है.

बड़े अच्छे लगते है 3 की जगह लेगा बरसातें

नकुल मेहता यानी राम कपूर और प्रिया कपूर यानी दिशा परमार का सीरीयल बड़े अच्छे लगते है 3 सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे टेलीकास्ट हो रहा है. कुछ समय पहले खबर आई थी शो बन्द हो जाएगा, लेकिन फैंस के लिए गुडन्यूज है कि शो ऑफ एयर नहीं होगा. कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी स्टारर शो बरसातें इसे रिप्लेस करेगा. हालांकि बड़े अच्छे लगते है को नया टाइम स्लॉट मिलेगा और उसकी जगह बरसातें लेगा. लेकिन समय की घोषणा अभी नहीं की गई है.

बरसातें से वापसी कर रहे कुशाल टंडन

शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन के फैंस स्क्रीन पर देखने के लिए उन्हें बेताब है. एकता कपूर की अपकमिंग ड्रामा में शिवांगी एक पत्रकार की मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी. कुशाल टंडन काफी समय से टीवी की दुनिया से गायब है. करीब छह साल बाद वो बरसातें सीरियल से टीवी पर वापसी कर रहे है. एक्टर अबतक एक हजारों में मेरी बहना है, नच बलिए 5, बिग बॉस 7 और खतरों के खिलाड़ी 5 जैसे कई शो में काम कर चुके है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की हो जाएगी मौत! विराट-सई का होगा बुरा हाल, इमोशनल होगा आनेवाला एपिसोड

शिवांगी जोशी इन शोज में आ चुकी है नजर

वहीं, शिवांगी जोशी को आज भी फैंस नायरा के रोल में याद रखे हुए है. शो में कार्तिक यानी मोहसिन खान के साथ उनकी जोड़ी काफी जमती थी. इसके अलावा वो बालिका वधू 2 नजर आई थी. रोहित शेट्टी के स्टंट-आधारित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 में दिखी थी. वो शालीन भनोट के शो में राजपरी के रोल में दिखी थी. बता दें कि वो ‘खेलती है जिंदगी आंख मिचोली’ में नजर आईं थीं.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola