Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की हो जाएगी मौत! विराट-सई का होगा बुरा हाल, इमोशनल होगा आनेवाला एपिसोड

Updated:
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की हो जाएगी मौत! विराट-सई का होगा बुरा हाल, इमोशनल होगा आनेवाला एपिसोड

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सत्या, कुछ समय के लिए भीम और उसके साथियों का ध्यान भटका देता है. लेकिन सई वॉशरूम जाने के क्रम में पकड़ी जाती है. वहीं, सारे लोगों के सामने गीतांजलि का असली चेहरा सामने आ जाता है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लोकप्रिय सीरियल गुम है किसी के प्यार में दर्शकों को खूब सारे ट्विस्ट देखने को मिल रहे है. शो की कहानी काफी रोमांचक और दिलचस्प हो चुकी है. लेटेस्ट ट्रैक प्लेन हाईजैक वाला है, जिसमें सई और विराट फंसे हुए है. पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि विराट के कहने पर सई वॉशरूम की ओर जाने लगती है, लेकिन भीम उसे जाने नहीं देता, जिसके बाद सत्या, भीम का ध्यान दूसरी ओर करने की कोशिश करता है.

गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सत्या, कुछ समय के लिए भीम और उसके साथियों का ध्यान भटका देता है. लेकिन सई वॉशरूम जाने के क्रम में पकड़ी जाती है. भीम अपने एक आदमी से कहता है कि वह जाकर वॉशरूम की जांच करे कि क्या विराट ने सईं के लिए कुछ छोड़ा है, लेकिन उन्हें वहां कुछ भी नहीं मिलता. लेकिन सई को वै मैसेज समझ आ जाता है, जो विराट ने उसके लिए वॉशरूम में छोड़ा होता है.

सवी को लगी गोली!

सई एक गुंडे को बंदूक की नोक पर ले लेती है लेकिन इससे कोई फायदा नहीं मिलता. सवी को गीतांजलि देवी पकड़ लेती है उसका ये दूसरा रूप देखकर सबकोई हैरान हो जाते है. हालांकि सई को पता चल जाता है कि गीतांजलि और को नहीं बल्कि रमाकांत की पत्नी है. सई के हाथ से वो बंदूक छिन लेती है. सवी को ये सबकुछ समझ नहीं आता और तभी गीतांजलि गोली चला देती है. सबको लगता है कि गोली सवी को लगी है, और इससे सई-विराट का बुरा हाल हो जाता है. लेकिन गोली दूसरी औरत को लगती है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई-विराट के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट! एक्ट्रेस बोली- मैं तो जरूर…

‘गुम है किसी के प्यार में’ का नया प्रोमो

‘गुम है किसी के प्यार में’ का नया प्रोमो सामने आया है. अब कहानी 20 साल का लीप ले रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कहानी अब सई और विराट की बेटी सवी के साथ आगे बढ़ेगी. इधर ‘गुम है किसी के प्यार में’ का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है. जिसमें भाविका को सवी का किरदार निभाते हुए देखा जा सकता है, जो शक्ति से उनकी इच्छा के विरुद्ध शादी कर लेती है. हालांकि शक्ति को किसी और से प्यार है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola