Laughter Chefs Season 3: किचन में हंसी का तूफान, अर्जुन बिजलानी और कृष्णा के साथ लाफ्टर शेफ्स का धमाका

Updated:
विज्ञापन

Laughter Chefs Season 3: लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 में अर्जुन बिजलानी की वापसी और भारती सिंह का जश्न देखने को मिलेगा. तेजस्वी के लिए मजेदार हल्दी रस्म, करण कुंद्रा का कटआउट और सनी-उर्फी की वर्चुअल एंट्री एपिसोड को खास बनाएगी.

विज्ञापन

Laughter Chefs Season 3: कलर्स टीवी का पॉपुलर एंटरटेनमेंट शो ‘लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ एक बार फिर दर्शकों को हंसी से लोटपोट करने के लिए तैयार है. इस वीकेंड शो में डबल सेलिब्रेशन देखने को मिलेगा, जहां एक ओर सीजन 1 के फेवरेट कंटेस्टेंट अर्जुन बिजलानी की धमाकेदार वापसी होगी, वहीं होस्ट भारती सिंह अपने बेटे के जन्म की खुशी शो में सेलिब्रेट करती नजर आएंगी.

सनी लियोनी और उर्फी जावेद की एंट्री

इस खास एपिसोड में किचन पूरी तरह से जश्न के रंग में डूबा नजर आएगा. मस्ती, ठहाकों और फुल-ऑन एंटरटेनमेंट के बीच शो में एक ऐसा ट्विस्ट आएगा, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. शो में वर्चुअली सनी लियोनी और उर्फी जावेद की एंट्री होगी, जो स्क्रीन के जरिए ही अपनी ग्लैमर और चुटीले अंदाज से पूरे सेट का माहौल बदल देंगी.

तेजस्वी प्रकाश की हलदी का रस्म

एपिसोड का सबसे मजेदार हिस्सा तब देखने को मिलेगा जब अर्जुन बिजलानी और कृष्णा अभिषेक मिलकर तेजस्वी प्रकाश के लिए एक अनोखी और मजेदार हल्दी रस्म का आयोजन करते हैं. इस हल्दी सेरेमनी में सिर्फ तेजस्वी ही नहीं, बल्कि करण कुंद्रा की गैरमौजूदगी में उनका लाइफ-साइज कटआउट भी हल्दी से सराबोर किया जाता है. यह दृश्य दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर देने वाला है.

कृष्णा अभिषेक की भरपूर काॅमेडी

कृष्णा अभिषेक अपनी कॉमिक टाइमिंग से इस पूरे सीन को और भी मजेदार बना देते हैं. वहीं अर्जुन बिजलानी की वापसी शो में नॉस्टैल्जिया और अराजक मस्ती का तड़का लगा देती है. सनी और उर्फी से वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान कृष्णा उन्हें शो में खुद आकर शामिल होने का न्योता देते हैं, जिस पर दोनों का जवाब दर्शकों को खूब हंसाता है.

क्या सच में शो में आएंगी सनी लियोनी और उर्फी ?

एपिसोड का अंत एक दिलचस्प टीजर के साथ होता है, जिससे सस्पेंस बना रहता है कि क्या आने वाले एपिसोड्स में सनी लियोनी और उर्फी जावेद सच में ‘लाफ्टर शेफ्स’ के किचन में एंट्री लेंगी. इतना तय है कि आगे शो में हंसी और धमाल की कोई कमी नहीं होने वाली.

यह भी पढ़ें: Prashant Tamang Death: Indian Idol 3 विजेता प्रशांत तमांग का आकस्मिक निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

विज्ञापन
पुष्पांजलि

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola