Shefali Jariwala Death Reason: अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, वजह क्या कार्डियक अरेस्ट ही थी?

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 28 Jun 2025 10:28 AM

विज्ञापन

Shefali Jariwala Death Reason

Shefali Jariwala Death Reason: 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में अचानक निधन हो गया. शुरुआती रिपोर्ट्स में हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, इस बीच और भी कई कयास लगाये जा रहे हैं. लेकिन मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी.

विज्ञापन

Shefali Jariwala Death Reason: 42 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहने वाली मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला‘कांटालगा’ गाने और ‘बिग बॉस 13’ के लिए जानी जाती थीं.रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पति पराग त्यागी उन्हें तबीयत बिगड़ने के बाद बेलेव्यू अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर उन्हें ‘डेड ऑन अराइवल’ घोषित कर दिया.

इसके बाद मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित लोखंडवाला स्थित उनके घर पर बीती रात मुंबई पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची, जहां घटनास्थल की जांच की गई. बताया जा रहा है कि पराग त्यागी को अस्पताल से निकलते समय देखा गया.

इस दुखद खबर के बाद सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस गहरा शोक व्यक्त कर रहे हैं और शेफाली को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. उनके अचानक चले जाने से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

शोबिज की मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की अचानक मौत ने सभी को चौंका दिया है. बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया.

अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत

शुक्रवार 27 जून 2025 की रात करीब 10:30 बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया. डॉक्टर्स ने उन्हें ‘डेड ऑन अराइवल’ घोषित किया. रात लगभग 12:30 बजे उनका शव कूपर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

प्रारंभिक आशंका कार्डियक अरेस्ट की

सूत्रों के अनुसार, शेफाली की मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.

पुलिस और फोरेंसिक टीम की जांच जारी

मुंबई पुलिस और फोरेंसिक टीम ने रात 1 बजे शेफाली के अंधेरी स्थित घर पर पहुंचकर जांच शुरू की. घर में मौजूद परिजनों और स्टाफ से पूछताछ की जा रही है. शेफाली के घर काम करने वाली कुक और मेड को अंबोली पुलिस स्टेशन ले जाया गया है.

कार्डियक अरेस्ट क्या होता है?

कार्डियक अरेस्ट एक गंभीर मेडिकल स्थिति है, जिसमें दिल की धड़कन अचानक बंद हो जाती है. इससे शरीर के बाकी हिस्सों में खून का बहाव रुक जाता है, जिससे बहुत कम समय में मौत हो सकती है.

मिर्गी से जूझने को लेकर किया था खुलासा

‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर अदाकारा शेफाली जरीवाला ने साल 2020 में टाइम्स ऑफ इंडिया टीवी से खास बातचीत में बताया था कि वे 15 साल की उम्र से मिर्गी की बीमारी से पीड़ितथीं. तनाव और चिंता जैसे भावनात्मक दबाव अक्सर उनके दौरे का कारण बनते थे, जिससे उनका आत्मविश्वास बहुत प्रभावित हुआ. इस बीमारी के चलते उनका वजन भी काफी बढ़ गया था. शेफाली ने बताया कि ‘कांटालगा’ म्यूजिक वीडियो की जबरदस्त सफलता के बाद उन्होंने फिटनेस की ओर ध्यान देना शुरू किया. कैमरे के सामने खुद को बेहतर दिखाने की चाह ने उन्हें जिम से जोड़ दिया, और यहीं से उनकी फिटनेस यात्रा की शुरुआत हुई, जो बाद में जीवनशैली का हिस्सा बन गई.

‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मिली पहचान

2002 में आये ‘कांटालगा’ गाने से शेफाली जरीवाला को रातोंरात लोकप्रियता मिली थी. इसके बाद वह ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से जानी जाने लगीं. उन्होंने ‘बिग बॉस 13’ में भी हिस्सा लिया था, जहां उन्हें काफी पहचान मिली.

‘बिग बॉस 13’ की दूसरी असामयिक मौत

शेफाली ‘बिग बॉस 13’ की दूसरी ऐसी कंटेस्टेंट हैं, जिनकी मौत हार्ट अटैक/कार्डियक अरेस्ट की वजह से बताई जा रही है. इससे पहले सिद्धार्थ शुक्ला का भी दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ था.

Shefali Jariwala Last Wish: मौत से 10 महीने पहले शेफाली जरीवाला ने बताई थी आखिरी इच्छा, सुनकर रो देंगे आप

Shefali Jariwala Last Post: ये था शेफाली जरीवाला का आखिरी इंस्टाग्राम और एक्स पोस्ट, देखकर आ जाएंगे आंसू

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola