Shefali Jariwala Last Post: ये था शेफाली जरीवाला का आखिरी इंस्टाग्राम और एक्स पोस्ट, देखकर आ जाएंगे आंसू

Published by : Ashish Lata Updated At : 29 Jun 2025 12:40 PM

विज्ञापन

Shefali Jariwala instagram and X Post

Shefali Jariwala Last Post: म्यूजिक वीडियो कांटा लगा से मशहूर हुईं अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवालाजिस का 42 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया. उनकी असामयिक मौत ने फैंस और मनोरंजन जगत को गहरा सदमा दिया है. उसके जाने के बाद अब एक्ट्रेस का लास्ट इंस्टाग्राम और एक्स पोस्ट वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Shefali Jariwala Last Post: ‘कांटा लगा’ गर्ल के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला का महज 42 साल की उम्र में निधन हो गया है. 27 जून को रात में अचानक उनके सीने में दर्द हुआ. जिसके बाद उन्हें आनन फानन मेंम अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनका निधन हृदय गति रुकने से हुआ. इस दिल दहला देने वाली घटना से फैंस और मनोरंजन इंडस्ट्री सदमें में हैं. इसी बीच दिवंगत अभिनेत्री का आखिरी इंस्टाग्राम और एक्स पोस्ट वायरल हो रहा है.

शेफाली का लास्ट इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल

अपने आकस्मिक निधन से ठीक तीन दिन पहले, शेफाली ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी. फोटो में, उन्होंने एक सिल्वर एम्बेलिश्ड जंपसूट पहना था, जो उनके कर्व्स को पूरी तरह से हाईलाइट कर रहा था. आउटफिट में डीप नेकलाइन, पूरी लंबाई की स्लीव्स और वर्टिकल शिमर डिटेल्स के साथ फ्लेयर्ड बॉटम्स थे. चमकदार स्टूडियो लाइट्स के नीचे उन्होंने एक से बढ़कर एक पोज दिया.

एक्स पर ये था आखिरी पोस्ट

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर उनकी आखिरी पोस्ट उनके बिग बॉस 13 के सह-प्रतियोगी और पूर्व साथी सिद्धार्थ शुक्ला को भावभीनी श्रद्धांजलि थी. रियलिटी शो के तेरहवें सीजन के विजेता सिद्धार्थ का 2021 में इसी तरह की परिस्थितियों में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया था. उनकी पुण्यतिथि पर, शेफाली जरीवाला ने बिग बॉस के दौरान दोनों के गले मिलते हुए एक थ्रोबैक फोटो शेयर की और लिखा, “आज तुम्हारे बारे में सोच रही हूं, मेरे दोस्त @sidharth_shukla.”

‘कांटा लगा’ फेम से लेकर ‘बिग बॉस 13’ तक

शेफाली जरीवाला ने साल 2000 के दशक की शुरुआत में सुपरहिट रीमिक्स ‘कांटा लगा’ की बदौलत तुरंत प्रसिद्धि हासिल की. ​​उनके बोल्ड अंदाज और डांस मूव्स ने उन्हें पॉप कल्चर आइकन बना दिया. सालों बाद, वह ‘बिग बॉस 13’ से सुर्खियों में लौटीं, जहां फैंस ने उनके गेम को काफी ज्यादा पसंद किया. 2014 में, शेफाली ने अभिनेता पराग त्यागी से शादी की.

यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala Husband Video: शेफाली की मौत के बाद पति पराग का पहला वीडियो आया सामने, फूट-फूटकर रोते दिखे

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola