ePaper

Shefali Jariwala Last Wish: मौत से 10 महीने पहले शेफाली जरीवाला ने बताई थी आखिरी इच्छा, सुनकर रो देंगे आप

Updated at : 29 Jun 2025 12:40 PM (IST)
विज्ञापन
Shefali Jariwala Video

Shefali Jariwala Video

Shefali Jariwala Last Wish: बिग बॉस 13 फेम शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रहीं. उनका जाना फैंस और परिवार वालों के लिए किसनी सदमें से कम नहीं है. उनकी 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मौत हो गई. अपनी मौत से 10 महीने पहले ही एक्ट्रेस ने अपनी आखिरी इच्छा बताई थी.

विज्ञापन

Shefali Jariwala Last Wish: अभिनेत्री और रियलिटी टीवी शख्सियत शेफाली जरीवाला, जिन्हें कांटा लगा गर्ल के रूप में याद किया जाता है, का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके अचानक चले जाने से फैंस काफी दुखी है. उनके पति पराग का रो रोकर बुरा हाल है. वह आखिरी बार सलमान खान के शो बिग बॉस 13 में दिखाई दी थी. अस्पताल के एक रिसेप्शनिस्ट ने दुखद खबर शेयर करते हुए कहा था कि शेफाली की मृत्यु हार्ट अटैक से हुई है. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि मौत से पहले ही उन्होंने अपनी आखिरी इच्छा बताई थी.

क्या है शेफाली जरीवाला की आखिरी इच्छा

शेफाली जरीवाला ने अपनी मौत से 10 महीने पहले पारस छाबड़ा संग पॉडकास्ट में खुलासा किया था, “एक कलाकार सिर्फ एक पहचान बनाने के लिए कितनी मेहनत करता है? जैसे एंग्री यंग मैन या किंग खान.” उन्होंने गर्व से कहा, “पूरी दुनिया में सिर्फ एक ही कांटा लगा गर्ल हो सकती है और वह मैं हूं. मुझे यह बहुत पसंद है. मैं चाहती हूं कि मैं मरते दम तक कांटा लगा गर्ल के नाम से जानी जाऊं. यहां तक कि इस धरती पर अपने आखिरी दिन के बाद भी चाहती हूं कि लोग मुझे उस गाने के लिए याद रखें. मुझे इस पर बहुत गर्व है.”

शेफाली जरीवाला के अपकमिंग प्रोजेक्ट

शेफाली जरीवाला का कांटा लगा सॉन्ग ने वर्ल्डवाइड पॉपुलैरिटी हासिल की थी. फैंस ने उनके डांस मूव्स को काफी ज्यादा पसंद किया. पिछले कुछ वर्षों में, वह नच बलिए और बिग बॉस 13 जैसे रियलिटी शो में भी दिखाई दीं और मनोरंजन इंडस्ट्री का जाना माना नाम बन गई. म्यूजिक वीडियो के अलावा, शेफाली ने 2004 की बॉलीवुड फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में भी भूमिका निभाई, जिसमें सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा भी थे.

यह भी पढ़ें- Watch Video : कैसे हुई शेफाली जरीवाला की मौत? यहां हो रहा है शव का पोस्टमार्टम

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola