SaReGaMaPa 2023:झारखंड के रामगढ़ की शालिनी दुबे की आवाज पर फिदा हुए हिमेश रेशमिया,यकीन ना हो ता देखें ये VIDEO

Updated:
विज्ञापन
SaReGaMaPa 2023:झारखंड के रामगढ़ की शालिनी दुबे की आवाज पर फिदा हुए हिमेश रेशमिया,यकीन ना हो ता देखें ये VIDEO

शालिनी दुबे रामगढ़ के सुभाष नगर निवासी विश्वनाथ दुबे और सुचित्रा देवी की बेटी है. शालिनी का चयन सा रे गा मा पा’ के टॉप 25 में हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शालिनी अपने पिता को अपना संगीत गुरु मानती हैं.

विज्ञापन

Shalini Dubey from Jharkhand in Sa Re Ga Ma Pa 2023: सिंगिंग रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ 2023 टीवी पर शुरू हो चुका है. इस सीजन शो में बतौर जज की भूमिका में हिमेश रेशमिया, नीति मोहन और अनु मलिक हैं. जबकि शो को आदित्य नारायण होस्ट कर रहे हैं. इस बीच शो की एक कंटेस्टेंट शालिनी दुबे की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है, जो झारखंड के रामगढ़ से है. शालिनी दुबे का चयन टॉप 25 में हुआ है. शालिनी ने अपनी खूबसूरत आवाज से जजेस को इम्प्रेस कर दिया है.

सा रे गा मा पा में झारखंड की शालिनी दुबे

शालिनी दुबे रामगढ़ के सुभाष नगर निवासी विश्वनाथ दुबे व सुचित्रा देवी की बेटी है. शालिनी का चयन सा रे गा मा पा’ के टॉप 25 में हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शालिनी अपने पिता को अपना संगीत गुरु मानती हैं. वहीं, उनकी मां हर कदम पर अपनी बेटी का साथ देती है और वो उनकी सबसे बड़ी सपोर्टर है. जीटीवी ने शालिनी का एक प्रोमो वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया था, जिसमें वो जिया लागे ना गाना गाते दिख रही है. उनकी गायिकी की तारीफ जजेस करते दिख रहे है. हिमेश और नीति तो खड़े होकर उनके लिए ताली बजाते है और उनकी तारीफ करते है.

शालिनी दुबे की आवाज के फैन हुए जजेस

प्रोमो वीडियो में शालिनी दुबे बताती है कि वो ब्राह्मण फैमिली से है और उनके पिता पूजा-पाठ कराते है. उनके साथ वो भी जाया करती थी और उन्हें भी पूजा कराना आ गया. इसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, बहुत ज्यादा खुश होता है कोई कोई कलाकार हमारे बिहार झारखंड से आकर इतने बड़े मंच पर परफॉर्म करते हैं..आगामी एपिसोड के लिए शुभकामनाएं. एक यूजर ने लिखा, आपकी आवाज बहुत अच्छी है. एक यूजर ने लिखा, अब मैं आपकी आवाज़ को फॉलो कर रहा हूं, मैं बहुत खुश हूं कि आपको वह मिल गया जिसकी आप हकदार हो. कई यूजर्स उनकी आवाज की तारीफ कर रहे है.

पहले भी झारखंड का नाम रौशन कर चुकी हैं शालिनी दुबे

शालिनी दुबे का चयन सिंगिंग रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 25 में हुआ है. इसके बाद कुल 12 कंटेस्टेंट का सेलेक्शन फाइनल राउंड के लिए होगा. बता दें कि शालिनी ने 2011 में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया था. इसके अलावा उन्होंने 2014 में महुआ चैनल के सुर-संग्राम 3 में फाइनलिस्ट तक जगह बनाई. वो 2017 में बिग गंगा चैनल पर प्रसारित सारे गामा रंग पुरवैया रियलिटी शो में भी फाइनलिस्ट थी. गौरतलब है कि रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ 1995 में लॉन्च हुआ था. यह भारतीय टेलीविजन पर सबसे अधिक मांग वाला शो बना हुआ है. ‘सा रे गा मा पा’ शनिवार 26 अगस्त को ऑन-एयर हो चुका है. यह शनिवार और रविवार रात को प्रसारित होता है.

Also Read: Teri Meri Doriyaann: साहिबा के सामने खुला सीरत-अंगद से जुड़ा ये बड़ा सच, क्या कदम उठाएगी अब वो?

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola