Teri Meri Doriyaann: साहिबा के सामने खुला सीरत-अंगद से जुड़ा ये बड़ा सच, क्या कदम उठाएगी अब वो?

Published by : Divya Keshri Updated At : 06 Sep 2023 8:27 AM

विज्ञापन

विजयेंद्र कुमेरिया ने तेरी मेरी डोरियां की दर्शक संख्या में उछाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी. एक्टर ने कहा कि, हम सभी रोमांचित हैं, और मैं पर्सनली रूप से भी बहुत खुश हूं. साथ ही शो में आने वाले ट्विस्ट पर बात की.

विज्ञापन

Teri Meri Doriyaann: तेरी मेरी डोरियां की कहानी इन दिनों दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. 4 जनवरी, 2023 से प्रसारित होने वाले इस शो ने फैंस के बीच अपनी अलग पहचान बना ली है. विजयेंद्र कुमेरिया और हिमांशी पाराशर अहम किरदार निभा रहे है और दोनों की केमेस्ट्री दर्शकों को इम्प्रेस कर रही है. एक्टर अंगद बराड़ के रोल में है और हिमांशी ने साहिबा की भूमिका निभाई है. इस बीच बार्क हर हफ्ते टीआरपी रिपोर्ट जारी करता है और इस बार इसमें टॉप 5 में तेरी मेरी डोरियां ने बना ली है. टॉप 5 में जगह बनाने पर एक्टर ने इसपर रिएक्शन दिया है.

विजयेंद्र कुमेरिया ने कही ये बात

विजयेंद्र कुमेरिया ने तेरी मेरी डोरियां की दर्शक संख्या में उछाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी. इंडिया फ़ोरम से बात करते हुए उन्होंने कहा, “हम सभी रोमांचित हैं, और मैं पर्सनली रूप से भी बहुत खुश हूं. मुझे लगता है कि यह मुख्य रूप से शो में उच्च तीव्रता वाले क्षणों के कारण है. वह पार्ट जहां साहिबा की मौत और अंगद द्वारा उसे जाने देने से इनकार ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया. एक एक्टर के रूप में, मुझे प्रदर्शन करने का मौका मिला.”

तेरी मेरी डोरियां में आएगा नया ट्विस्ट

सीरियल तेरी मेरी डोरियां में आने वाले टर्न एंड ट्विस्ट के बारे में विजयेंद्र कुमेरिया ने कहा, “दर्शक बहुत सारा ड्रामा की उम्मीद कर सकते हैं. अगर आपने नया प्रोमो देखा है, तो आपको पहले से ही पता चल जाएगा कि आगे क्या है. साहिबा बराड़ हवेली छोड़ रही हैं, और दर्शक यह देख सकते हैं कि सीरत इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है, क्या साहिबा आगे बढ़ती है या अंगद के पास लौट आती है.” एक्टर ने बताया कि आने वाला एपिसोड दर्शकों के लिए काफी रोमांचक होने वाला है.

तेरी मेरी डोरियां टीआरपी रेस में टॉप 5 शो में शामिल

गौरतलब है कि यह पहली बार है कि तेरी मेरी डोरियां बार्क टीआरपी चार्ट में शीर्ष 5 में जगह बनाई है. शो चौथे नंबर पर है और उसे 1.8 रेटिंग मिली है. शो के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गुरलीन ने मनवीर को गहने दिखाते हुए कहा कि वह इस हार को पहनकर अच्छी दिखेंगी. मनवीर सहमत हैं. गुरलीन सीरत से एक सेट चुनने के लिए कहती है. सीरत को एक हीरे का हार पसंद आता है, जो जबज्योत साहिबा के लिए रखा होता है. साहिबा वहां आती है और जबज्योत उसे वो सेट दे देती है. ये सीरत को बिल्कुल अच्छा नहीं लगता और वो वहां से चली जाती है.

Also Read: Ghum Hai Kisi Ke Pyar Meiin: शो से निकलने के बाद किस पर आया ‘सई’ का दिल? खुद बताया किसे कर रही डेट!

साहिबा के सामने खुला राज

सीरत अपने कमरे में आती है और सोचती है कि उसे जो पसंद होता है वो साहिबा के पास चली जाती है. सीरत दर्पण में साहिबा को हीरे के सेट के साथ देखती है जिसे उसने चुना था. सीरत जलन में शीशा तोड़ देती है और वहां अंगद आ जाता है. सीरत से अंगद पूछती है कि जो चीजें उसे हमेशा पसंद हैं वो उससे दूर क्यों चली जाती हैं. साहिबा को आते देख सीरत उस रात की बात करने लगती है, जिसके बारे में साहिबा को पता नहीं होता है. सीरत, अंगद से कहती है कि जब वह नशे में थी तब उसने उसे प्रपोज किया था और उसने उससे इस बारे में किसी से बात न करने के लिए कहा था. अंगद सीरत से कहता है कि उस रात क्या हुआ इसके बारे में किसी को पता नहीं चलना चाहिए, खासकर साहिबा को. साहिबा, अंगद की बात सुन लेती है और इस बारे में पूछती है. इसपर अंगद कहता है कि वो उसे दुखी नहीं करना चाहता था. साहिबा ये सुनकर वहां से चली जाती है. साहिबा को अंगद समझाता है, लेकिन वो उसकी नहीं सुनती. अंगद साहिबा को समझाने की कोशिश करता है कि वह इस बात को उससे छिपाना नहीं चाहता था लेकिन उसे ऐसा करना पड़ा ताकि उसे चोट न पहुंचे.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola