Sapna Choudhary: ग्रीन सूट में सपना चौधरी ने स्टेज पर किया जबरा डांस, ‘छलिया’ गाने पर लगाये ठुमके

Sapna Choudhary
सपना चौधरी ने लेटेस्ट वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में ग्रीन कलर के सूट में जमकर ठुमके लगाती दिख रही है. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा.
Sapna Choudhary Dance: देसी क्वीन सपना चौधरी का लेटेस्ट डांस वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. सपना ने इंस्टाग्राम पर अपना डांस वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो हरियाणवी गाने ‘छलिया’ पर धांसू डांस करती दिख रही है. ग्रीन कलर का सलवार-सूट पहने सपना स्टेज पर जबरदस्त डांस करती दिख रही है. अबतक इसपर 69,728 लाइक्स आ गए है और 1 मिलियन व्यूज आ चुके हैं. वीडियो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, छलिया, जिसको देख आपको प्रेम का एहसास हो, उसकी छोटी छोटी शरारतों पर प्यार आये, धरती का हर सुख उसकी आंखों में ही दिखाई दे, बादल गरजे तो वो याद आये, बरसात की बूंदों में उसकी ठंडक हो ओर धूप की किरणों में उसकी चमक. कोई ऐसा अगर आपकी जिंदगी में है तो गाने पर रील बनाए औन मुझे टैग करें. एक्ट्रेस ने बताया जिसकी रील उन्हें पसंद आएगी वो उसे शेयर करेगी. वहीं, वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, हरियाणवी क्वीन. एक यूजर ने लिखा, सपना चौधरी परफेक्ट है. एक यूजर ने लिखा, आग लगा दिया. एक यूजर ने लिखा, जल्दी-जल्दी सब लाइक करो. बता दें कि देसी क्वीन अपने डांस वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती है.
Also Read- Sapna Choudhary ने ट्रेन की पटरी पर लगाए ठुमके, यूजर्स बोले- ‘मैडम पीछे देखो, ट्रेन आती होगी’
Also Read- सपना चौधरी के साथ छोटी बच्ची ने किया शानदार डांस, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया धूम
Also Read- Sapna Choudhary: डांस करते हुए अचानक स्टेज पर गिर पड़ी सपना चौधरी, आगे फिर ये हुआ….VIRAL VIDEO
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










