ePaper

Coronavirus: आखिर ताली-थाली और शंख बजता देख क्यों रोयीं सपना चौधरी?

Updated at : 23 Mar 2020 11:18 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus: आखिर ताली-थाली और शंख बजता देख क्यों रोयीं सपना चौधरी?

Sapna Choudhary- शाम के पांच बजते ही देशभर के लोग अपनी बालकनी और छतों पर जाकर ताली, थाली और घंटी बजाकर कोरोना वायरस से लड़ रहे लोगों का अभार व्यक्त किया. ये देखकर हरियाणी डांसर और सिंगर सपना चौधरी भावुक होकर रो पड़ी.

विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi) ने रविवार को ‘जनता कर्फ्यू’ (Janta Curfew) का आह्वान किया था. जिसका समर्थन पूरे देश ने किया. शाम के पांच बजते ही देशभर के लोग अपनी बालकनी और छतों पर जाकर ताली, थाली और घंटी बजाकर कोरोना वायरस (Coronavirus) से लड़ रहे लोगों का अभार व्यक्त किया. ये देखकर हरियाणी डांसर और सिंगर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) भावुक होकर रो पड़ी.

सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो की शुरुआत में ही सपना चौधरी भावुक नजर आ रही हैं. इस वीडियो में सपना अपने आंसू पोंछते हुए भी नजर आ रही हैं. कैप्शन में सपना ने लिखा, ‘बुरे समय में भी, कुछ अच्छाई होती है. गर्व है हमें एकता और अखंडता पर.’

इस वीडियो में सपना चौधरी ने नीले रंग का टॉप पहन रखा है. उनके इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे है. वहीं, इस वीडियो पर आम लोगों के साथ सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं.

बता दें कि जनता कर्फ्यू के दौरान जैसे ही शाम के पांच बजे वैसे ही बॉलीवुड सितारों ने अपने घरों पर ताली, थाली और घंटी बजायी. इसमें अमिताभ बच्चन, कपिल शर्मा, बॉबी देओल, डेविड धवन, वरुण धवन, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, रकुल प्रीत सिंह, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, साजिद खान, कार्तिक आर्यन, जान्हवी कपूर, तमन्ना भाटिया और कियारा आडवाणी समेत कई अन्य सेलेब्स भी थाली, ताली और घंटियां बजाते नजर आए. करन जौहर ने मां और दोनों बच्चों के साथ अपने घर की छत पर खड़े होकर थाली बजायी.

वहीं, बॉलीवुड के साथ साउथ इंडस्ट्री के सितारे भी कोरोना वायरस का सामना करने के लिए देश की सेवा में लगे हुए कमांडो, पुलिस, डॉक्टर्स का ताली बजा कर शुक्रिया अदा किया. इसमें जूनियर एनटीआर, राम चरण और अल्लु अर्जुन जैसे बड़े सितारे अपने घर की बालकनी में परिवार संग नजर आए.

गौरतलब है कि, कोरोनावायरस (COVID-19) के बढ़ते खतरे को देखते हुए आज से बिहार-झारखंड सहित देश के 23 राज्यों में 82 जिले 31 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया गया है. इसके अलावा 31 मार्च तक देश में सभी यात्री रेलगाड़ियों को भी बंद रखने का फैसला लिया गया है. इस घातक वायरस की चपेट में आकर देश में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि संक्रमितों की संख्या 387 हो गई है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola