लॉरेंस बिश्नोई से डरने वाले नहीं है Salman Khan, हाई-सिक्योरिटी के बीच शुरू करेंगे सिकंदर की शूटिंग

Published by : Ashish Lata Updated At : 17 Oct 2024 1:21 PM

विज्ञापन

Sikandar Update

Salman Khan: लॉरेंस बिश्नोई ने जबसे सलमान खान को मारने की धमकी दी है, तबसे भाईजान के फैंस काफी परेशान है. इसी बीच खबर आ रही है कि एक्टर हाई सिक्योरिटी के बीच सिकंदर फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे.

विज्ञापन

Salman Khan: 12 अक्टूबर को सलमान खान के करीबी दोस्त और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी की तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. बाद में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस घटना की जिम्मेदारी ली और कहा कि जो भी सलमान के साथ रिश्ता रखेगा, उसके साथ यही होगा. इस घटना के बाद भाईजान की सुरक्षा बढ़ा दी गई. साथ ही उनके मुंबई स्थित घर के बाहर भी पुलिस बल तैनात किए गए. हालांकि इन सब के बीच एक्टर अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर की शूटिंग को जारी रखेंगे.

सलमान खान ने क्यों कैंसिल की थी शूटिंग

सलमान खान इस समय रियलिटी शो बिग बॉस 18 की होस्टिंग के साथ-साथ एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित अपनी अगली फिल्म सिकंदर की शूटिंग में बिजी हैं. अभिनेता ने रविवार को बाब सिद्दीकी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कथित तौर पर सभी शूटिंग कैंसिल कर दी थी, जिसके बाद अटकलें लगाई गईं कि वह आगे भी शूट को रद्द ही रखेंगे.

क्या सलमान खान करेंगे सिकंदर फिल्म की शूटिंग

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो बताया कि शूटिंग कैंसिल होने वाली बात सच नहीं है. फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि सेट पर अभिनेता की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. उन्होंने कहा, “सलमान सर के आसपास हमेशा सुरक्षा रहती थी, लेकिन हाल ही में अतिरिक्त 8-10 कर्मियों को जोड़ा गया है. उनके आने से पहले वे रेकी के लिए आते हैं.”

सलमान खान की वजह से कुछ इस तरह शुरू होगी शूटिंग

सूत्र ने आगे बताया, “अभी 1-2 दिन का शेड्यूल आगे हुआ था, लेकिन कुछ खास नहीं. यदि पहले शूटिंग नवंबर या दिसंबर तक खत्म होने की उम्मीद थी, तो यह जनवरी तक राउंडअप हो जाएगी, लेकिन अभी सभी की सुरक्षा प्राथमिकता है.” मुरुगादोस की मोस्ट अवेटेड फिल्म की शूटिंग अगले सप्ताह शुरू होने वाली है. जबकि आखिरी दो शेड्यूल मुंबई के एसआरपीएफ ग्राउंड्स में शूट किए गए थे. सलमान खान की सुरक्षा को देखते हुए अगली शूटिंग लोकेशन को प्राइवेट रखा जाएगा. केवल कुछ प्रोडक्शन टीम को ही इस बारे में जानकारी मिलेगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो “पहले, योजना हैदराबाद में शूटिंग करने की थी, लेकिन टीम ने पहले मुंबई लेग खत्म करने का फैसला किया.

Also Read- Baba Siddique की हत्या पर अरबाज खान ने दी प्रतिक्रिया, बोले- हर कोई चिंतित है, लेकिन

Also Read- Baba Siddiqui Murder : सलमान खान मांग लें माफी, जानें किसने और क्यों दी ये सलाह

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola