Saif Ali Khan Attack: पुलिस ने मध्य प्रदेश से एक संदिग्ध को लिया हिरासत में, जानें लेटेस्ट अपडेट
Published by : Ashish Lata Updated At : 18 Jan 2025 5:54 PM
Saif Ali Khan Discharged
Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान को एक अज्ञात शख्स ने घर में घुसकर चाकू मार दिया था. अब पुलिस ने जांच करते हुए एक संदिग्ध को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है.
Saif Ali Khan Attack: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को उनके घर में घुसकर एक अज्ञात शख्स ने चाकू मार दिया था. इस घटना में एक्टर बुरी तरह घायल हो गए थे. उन्हें लीलावती अस्पताल पहुंचाया गया था. जहां उनकी सर्जरी हुई. अब एक्टर धीरे धीरे ठीक हो रहे हैं. पुलिस लगातार हमलावर को ढूढ़ने की कोशिश कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस ने मध्य प्रदेश में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है, कि चाकू मारने वाला व्यक्ति यही है या कोई और.
पुलिस ने पहले भी एक संदिग्ध को किया था गिरफ्तार
सैफ अली खान को गर्दन और रीढ़ की हड्डी के साथ 6 बार चाकू मारा गया था. उन्हें एक ऑटो रिक्शा में लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई. पुलिस ने पहले भी एक संदिग्ध को हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मुंबई निवासियों को आश्वस्त किया है कि अपराधी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा, क्योंकि असली हमलावर की तलाश जारी है.
करीना कपूर ने किया शॉकिंग खुलासा
इस बीच, करीना कपूर ने खुलासा किया कि चाकू मारने वाला शख्स काफी आक्रामक था और उसने सैफ के साथ हिंसक झड़प की, जिससे वह घायल हो गए. शख्स को सबसे पहले बेटे जहांगीर (जेह) के बेडरूम में देखा गया था, जिसके बाद एक हाउसहेल्प ने इस बारे में जानकारी दी. सैफ अपने बेटे को बचाने के लिए बीच में आए. अभिनेत्री ने यह भी कहा कि ज्वेलरी खुले में रखे हुए थे, फिर भी हमलावर ने इसे नहीं लिया. करीना ने कहा कि इस घटना से वह डर गईं हैं, इसलिए उनकी बहन करिश्मा उन्हें अपने घर लेकर गई.
यह भी पढ़ें- VIDEO: करीना कपूर के एक्स बॉयफ्रेंड ने सैफ अली संग हुए हमले पर तोड़ी चुप्पी, कहा- इन चीजों से
यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan Attack: मुंबई पुलिस ने संदिग्ध को किया गिरफ्तार, वारदात से पहले शाहरुख खान के घर भी हुई थी रेकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










