Saif Ali Khan Attack: मुंबई पुलिस ने संदिग्ध को किया गिरफ्तार, वारदात से पहले शाहरुख खान के घर भी हुई थी रेकी
Published by : Ashish Lata Updated At : 17 Jan 2025 11:53 AM
Police arrested Saif Ali Khan attacker
Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर हुए हमले के मुख्य आरोपी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. खबर यह भी सामने आ रही है कि शाहरुख खान के घर की भी रेकी की गई थी.
Saif Ali Khan Attack: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को आखिरकार मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने 30 घंटे की मशक्कत के बाद यह सफलता हासिल की. संदिग्ध से पूछताछ चल रही है. पुलिस उस रात की सारी डिटेल्स इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है. पुलिस को यह भी शक है कि शाहरुख खान के घर मन्नत की भी रेकी की गई थी. पुलिस को शक है कि सैफ अली खान पर हमला करने वाला शख्स ही बंगले तक पहुंचा होगा.
सैफ अली खान पर हुआ था चाकू से हमला
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के लिए 16 जनवरी की सुबह काफी भयावह रही, क्योंकि उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में अज्ञात हमलावर घुस घए और उनपर चाकू से छह बार हमला कर दिया. इस घटना में एक्टर बुरी तरह घायल हो गए. जिसके बाद इब्राहिम अली उन्हें लेकर लीलावती अस्पताल पहुंचे. यहां उनकी सर्जरी हुई. जिसके बाद अब सैफ खतरे से बाहर हैं. अस्पताल में अभिनेता से मिलने उनका पूरा परिवार पहुंचा. जिसमें करीना कपूर से लेकर सोहा, रणबीर कपूर, शर्मिला टैगोर और करिश्मा कपूर शामिल है.
मुंबई पुलिस ने कही थी यह बात
इधर मुंबई पुलिस ने कहा था कि बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले में शामिल आरोपी को आखिरी बार बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास देखा गया था और उसे पकड़ने के लिए तलाश जारी है. पुलिस को संदेह है कि घटना के बाद संदिग्ध ने सुबह पहली लोकल ट्रेन पकड़ी और वसई विरार की ओर चला गया. एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस की टीमें वसई, नालासोपारा और विरार इलाकों में तलाश कर रही हैं. हमले की जांच करने वाली टीम ने कहा कि यह घटना एक “डकैती का प्रयास” थी और आरोपी ने सैफ अली खान के घर में प्रवेश करने के लिए सीढ़ी का इस्तेमाल किया था.
यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan पर भी मंडराया खतरा, मन्नत के बाहर सीढ़ी लगाकर की गई थी रेकी, CCTV फुटेज में चौंकाने वाला खुलासा
यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan पर चाकू से वार करने वाले हमलावर की पहली तसवीर आई सामने, देखें आप भी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










