VIDEO: करीना कपूर के एक्स बॉयफ्रेंड ने सैफ अली संग हुए हमले पर तोड़ी चुप्पी, कहा- इन चीजों से

Updated:
विज्ञापन
Shahid Kapoor on Saif Ali khan attack

Shahid Kapoor on Saif Ali khan attack

VIDEO: सैफ अली खान के साथ जो कुछ भी हुआ, वह काफी चौंकाने वाला था. अब शाहिद कपूर ने पूरे मामले पर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि जो कुछ भी हुआ, वह चिंताजनक है.

विज्ञापन

VIDEO: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर 16 फरवरी को अज्ञात चोर घुस गए थे. हाथापाई के दौरान एक्टर बुरी तरह घायल हो गए, क्योंकि उन्हें छह बार चाकू मारा गया था. कथित तौर पर हमलावर उनके बेटे जेह के बिस्तर के पास गया, जहां वह सो रहा था, इसलिए अभिनेता ने उनके साथ लड़ाई हुई. उनके जख्मी हालत में लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जहां डॉक्टरों ने कहा कि वह ठीक हो रहे हैं. अब करीना कपूर के एक्स बॉयफ्रेंड ने घटना पर रिएक्ट किया.

शाहिद कपूर ने सैफ अली खान को लेकर की बात

सैफ अली खान संग हुई इस घटना के बाद कई बॉलीवुड स्टार्स ने चिंता व्यक्त की. अब शाहिद कपूर, जो देवा फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए पहुंचे थे उन्होंने भी प्रतिक्रिया दी. एक्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “यह एक बहुत ही दुखद घटना है और हम सभी इसके बारे में चिंतित हैं. हमें उम्मीद है कि सैफ का स्वास्थ्य बेहतर होगा. एक बिरादरी होने के नाते हम सभी काफी परेशान और हैरान है. बस इन चीजों से सीख लेना है और सावधानी बरतनी है.”

सैफ के ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं शाहिद कपूर

शाहिद कपूर ने आगे कहा, ”मुंबई जैसे शहर में ऐसा होना चिंता की बात है. मुझे पूरा यकीन है कि पुलिस इसे सुलझाने की पूरी कोशिश कर रही है. हम लोग गर्व से कहते हैं कि हमारा शहर काफी सेफ है, 2-3 बजे रात में हमारे परिवार सुरक्षित है. लेडीज रास्ते पर सेफ हैं, लेकिन जब यह घटना हुई, तो अब सोचना जरूरी है.” उन्होंने कहा कि हम सैफ के ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य की उम्मीद और प्रार्थना कर रहे हैं. हम सभी हर समय उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं.”

शाहिद कपूर और सैफ अली खान इस फिल्म में कर चुके हैं काम

शाहिद कपूर और सैफ अली खान ने विशाल भारद्वाज की ‘रंगून’ में एक साथ स्क्रीन शेयर किया था. वे पहले ‘कॉफी विद करण’ में भी एक साथ दिखाई दिए थे. बता दें कि करीना और शाहिद ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था. हालांकि बाद में उनका ब्रेकअप हो गया और फिर करीना सैफ संग रिलेशनशिप में आ गई.

यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan Attack: मुंबई पुलिस ने संदिग्ध को किया गिरफ्तार, वारदात से पहले शाहरुख खान के घर भी हुई थी रेकी

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola