ePaper

Saba Ibrahim के पति हैं गुटखा किंग? दीपिका कक्कड़ की ननद हुई भावुक, बोलीं- कोई इंसान अगर...

Updated at : 15 Mar 2023 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
Saba Ibrahim के पति हैं गुटखा किंग? दीपिका कक्कड़ की ननद हुई भावुक, बोलीं- कोई इंसान अगर...

पिछले साल ही शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ ने सबा इब्राहिम की शादी खालिद नियाज से काफी धूमधाम से की. सबा उन्हें प्यार से सनी कहती है. कुछ दिन पहले सबा अपने ब्लॉग में अपने पति को लेकर बात करती दिखी.

विज्ञापन

Saba Ibrahim: बिग बॉस 12 विनर दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) की ननद सबा इब्राहिम (Saba Ibrahim) की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है. सबा अपने ब्लॉग को लेकर काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई है. कुछ समय पहले उन्होंने वीडियो में अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बात की थी. अब उन्होंने वीडियो में पति खालिद नियाज को ट्रोल करने वालों पर जमकर बरसी.

सबा इब्राहिम के पति हुए ट्रोल

पिछले साल ही शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ ने सबा इब्राहिम की शादी खालिद नियाज से काफी धूमधाम से की. सबा उन्हें प्यार से सनी कहती है. कुछ दिन पहले सबा अपने ब्लॉग में अपने पति को लेकर बात करती दिखी. वीडियो में उनके पति ने बताया कि कैसे लोग उन्हें ‘गुटखा किंग’ कहते है. इसपर सबा कहती है कि कोई इंसान अगर खाता था, लेकिन अब उसने छोड़ दी है.

सबा हुई भावुक

सबा इब्राहिम कहती है कि कोई इंसान कुछ अच्छा करने की कोशिश कर रहा है तो आप उसका मजाक उड़ा रहे है. ये कहते -कहते हुए वो काफी भावुक हो जाती है. साथ ही सनी कहते है कि वो अपनी जिंदगी में काफी खुश है और लोगों के कमेंट से उन्हें पर्क नहीं पड़ता. खालिद ने आगे कहा कि वे जानते हैं कि बहुत से लोग उन्हें प्यार करते है. वीडियो में सनी अपनी पत्नी की तारीफ करते है.

Also Read: गदर में काम ना करने पर छलका था इस एक्ट्रेस का दर्द, कहा था- अनिल शर्मा ने मुझे कभी माफ नहीं किया
कौन है सबा इब्राहिम?

सबा इब्राहिम डॉक्टर को दिखाने के लिए मुंबई में गई है. उन्होंने बताया कि अगले ब्लॉग में बो बताएगी कि उनके रिपोर्ट में क्या आया है. बता दें कि सबा का जन्म 23 दिसंबर 1993 को भोपाल में हुआ था. वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर में से एक हैं और उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर 1.4 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं. इसके साथ ही सबा एक बहुत सक्रिय YouTuber भी हैं और उनके ‘Saba Ka Jahaan’ नाम के चैनल पर 2.64 मिलियन सब्सक्राइबर है.

Also Read: जब बॉलीवुड की इस खूबसूरत हसीना से शादी करना चाहते थे सलमान खान, रखा था प्रपोजल, नाम जान होंगे हैरान

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola