जब बॉलीवुड की इस खूबसूरत हसीना से शादी करना चाहते थे सलमान खान, रखा था प्रपोजल, नाम जान होंगे हैरान

सलमान खान बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर माने जाते है. सलमान के अफेयर के किस्से सोमी अली, ऐश्वर्या राय, संगीता बिजलानी, कैटरीना कैफ संग खूब सुने होंगे आपने. लेकिन क्या आप जानते है कि वो कभी जूही चावला से शादी करना चाहते थे.
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अपनी फिल्मों को लेकर खूब चर्चा में रहते है. इसके अलावा एक्टर अपनी लव लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में बने रहते है. अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है और वो बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर माने जाते है. इस बीच एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो जूही चावला (Juhi Chawala) से शादी करने की बात कहते दिख रहे है.
सलमान खान के अफेयर के किस्से सोमी अली, ऐश्वर्या राय, संगीता बिजलानी, कैटरीना कैफ संग खूब सुने होंगे आपने. लेकिन क्या आप जानते है कि वो कभी जूही चावला से शादी करना चाहते थे. एक वीडियो क्लिप सामने आया है, जिसमें वो जूही की तारीफ करते दिख रहे है. वो कहते है, जूही बहुत प्यारी है. प्यारी लड़की. मैंने उनके पिता से पूछा कि क्या वह उसकी शादी मुझसे करने देंगे.
https://twitter.com/Arshi_E_Sid/status/1634305499595444226
जिसके बाद उनका इंटरव्यू लेने वाली महिला सलमान खान से पूछती है, आपने उनसे पूछा था. इसपर एक्टर कहते है, हां. फिर वो बताते है कि उन्होंने मना कर दिया. उसके बाद उन्होंने पूछा ऐसा क्यों. सलमान ने फिर कहा, शायद उन्हें मैं पसंद नहीं आया. बता दें कि जूही चावला ने 1995 में बिजनेसमैन जय मेहता से शादी की थी. कपल के दो बच्चे है.
Also Read: जूही चावला की बेटी जाह्नवी हो गई हैं मम्मी की तरह ही खूबसूरत और ग्लैमरस, देखें ये वायरल तस्वीरें
गौरतलब है कि सलमान खान और जूही चावला ने किसी फिल्म में साथ में काम नहीं किया है. वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित हैं. फिल्म में एक्टर के अलावा वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं. ये फिल्म ईद 2023 पर रिलीज होने वाली है और यह दुनिया भर में ज़ी स्टूडियोज की रिलीज़ होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




