जूही चावला की बेटी जाह्नवी हो गई हैं मम्मी की तरह ही खूबसूरत और ग्लैमरस, देखें ये वायरल तस्वीरें

Juhi Chawla Daughter: जूही चावला अपनी बेटी जाह्नवी मेहता के साथ एक प्यार भरा रिश्ता शेयर करती है. जूही के बच्चे जहां मीडिया लाइमलाइट और पैपराजी सर्कल से दूर रहते है. जाह्नवी को बिजनेस और क्रिकेट में काफी दिलचस्पी है.
Juhi Chawla Daughter: बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला ने कई सुपरहिट फिल्में दी. उनका बबली अंदाज और नटखट अदाएं दर्शकों को काफी पसन्द आता था. हाल ही में वो कियारा आडवाणी की शादी में नजर आई थी. एक्ट्रेस की फिल्मी करियर को छोड़कर पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो दो बच्चों की मां है. उनकी बेटी जाह्नवी मेहता बिल्कुल उनके जैसी दिखती है. उनके बेटे का नाम अर्जुन मेहता है.
जूही चावला की बेटी
जूही चावला अपनी बेटी जाह्नवी मेहता के साथ एक प्यार भरा रिश्ता शेयर करती है. जूही के बच्चे जहां मीडिया लाइमलाइट और पैपराजी सर्कल से दूर रहते है. जाह्नवी को बिजनेस और क्रिकेट में काफी दिलचस्पी है. स्टारकिड 2021 में आईपीएल ऑक्शन इवेंट में नीलामी से पहले की ब्रीफिंग में नजर आईं थी. इसमें उनके साथ शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी दिखे थे.
जाह्नवी मेहता दिखती है अपनी मां की तरह
जाह्नवी मेहता 22 साल की है और अपनी मां जूही चावला के जैसे दिखती है. स्टारकिड की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई धीरू भाई अंबानी इंटरनेशनल से की है. आगे की पढ़ाई उन्होंने चार्टर हाउस बोर्डिंग से की है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें एक्टिंग में कोई रूचि नहीं है. वो एक राइटर बनना चाहती है.
Picture Perfect!
Like Mother Like Daughter!@iam_juhi and Jahanvi Mehta ..#JuhiChawla #Jahanvi pic.twitter.com/pg9ie2Tyw4— Team Juhi Chawla (@Team_JuhiChawla) July 7, 2019
जूही चावला ने कही थी ये बात
बता दें कि जाह्नवी मेहता, जूही चावला और जय मेहता की बेटी है. कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि क्यों उन्होंने जय के साथ अपनी शादी को सीक्रेट रखा था. जूही ने बताया था कि,’ मुझे अपने करियर की डर था तभी मुझे कामयाबी हासिल हुई थी. मैं इंडस्ट्री में अच्छा काम कर रही थी और तब जय मेरी जिंदगी में आये. मैं अपने करियर को जारी रखना चाहती थी इसलिए मैंने बीच के रास्ते को चुना. मैंने किसी को इस बारे में नहीं बताया और शादी में लग गई.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










