Rupali Ganguly Net Worth: कितने करोड़ की मालकिन हैं रूपाली गांगुली, 'अनुपमा' के एक एपिसोड के लिए वसूलती हैं इतनी बड़ी रकम
Rupali Ganguly Net Worth
Rupali Ganguly Net Worth: रूपाली गांगुली ने सीरियल अनुपमा में अपनी शानदार एक्टिंग और इमोशनल परफॉर्मेंस से दर्शकों को इम्प्रेस कर दिया. उनकी दमदार डायलॉग डिलीवरी ने लोगों के दिलों में जगह बना ली. आज आपको उनकी नेट वर्थ के बारे में बताते हैं.
Rupali Ganguly Net Worth: एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने सीरियल अनुपमा से सात साल बाद टीवी पर वापसी की और छा गई. राजन शाही का शो अनुपमा टीआरपी लिस्ट में धमाल मचा रहा है. रूपाली ने अनुपमा के जरिए अपनी जबरदस्त वापसी की है. उनकी यह वापसी न केवल दर्शकों के लिए एक ट्रीट साबित हुई, बल्कि उनके करियर को भी एक नई ऊंचाई पर ले गई. शो साल 2020 में शुरू हुआ था और अभी तक सफलता पूर्वक टीवी पर चल रहा है. चलिए आज आपको उनकी नेट वर्थ के बारे में बताते हैं.
रूपाली गांगुली की नेट वर्थ
बहुत कम लोग जानते होंगे कि रूपाली गांगुली की पहली तनख्वाह सिर्फ 50 रुपये थी. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, रूपाली गांगुली की नेट वर्थ 20 करोड़ रुपये है. सीरियल अनुपमा में लीड रोल के लिए एक्ट्रेस प्रति एपिसोड 3 लाख रुपये की फीस लेती है. ये फीस उन्हें भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस बनाता हैं. एक्ट्रेस एक सफल बिजनेसवुमन भी है और उनका एक विज्ञापन एजेंसी भी है. इसके अलावा एक्ट्रेस एक्टिंग के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी तगड़ी कमाई करती है.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन
रूपाली गांगुली की पर्सनल लाइफ
रूपाली गांगुली की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड अश्विन वर्मा से शादी की है. कपल का एक बेटा भी है. कुछ समय पहले एक्ट्रेस की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने उसपर कई गंभीर आरोप लगाए थे. ईशा ने रूपाली पर उनके परिवार को तोड़ने और यहाँ तक कि अपनी जान को खतरा होने का आरोप लगाया था. ईशा ने तो यहां तक कह दिया था कि रूपाली की वजह से उसके माता-पिता का तलाक हुआ था. इस मामले के तूल पकड़ने के बाद एक्ट्रे, ने ईशा के खिलाफ 50 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










