Rubina Dilaik Pregnant: मां बनने वाली हैं रुबीना दिलैक, बेबी बंप के साथ पहला VIDEO आया सामने, आप भी देखें

Rubina Dilaik Pregnant: टीवी अभिनेत्री रूबीना दिलैक इन-दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में है. कहा जा रहा है कि अभिनेत्री 4 महीने से अधिक की गर्भवती है. अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनका बेबी बंप देखा जा सकता है.
Rubina Dilaik Pregnant: टीवी की फेमस अभिनेत्री और बिग बॉस विजेता रूबीना दिलैक (Rubina Dilaik) टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं. एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है. इन-दिनों रुबीना अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में है. बीते दिनों ऐसी खबरें आई कि एक्ट्रेस 4 महीने से ज्यादा समय से प्रेग्नेंट है. हालांकि न तो अभिनेत्री के परिवार ने न ही उनके दोस्तों में से किसी न अभी तक कुछ भी ऑफिशियल किया है.
रुबीना दिलैक का दिखा बेबी बंप
एक्ट्रेस के एक हालिया वीडियो ने सीधा संकेत दे दिया है कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं. कुछ दिन पहले, रूबीना ने अपने अमेरिका टूर की झलक फैंस के साथ अपने यूट्यूब ब्लॉग पर दिया था. उन्होंने शुरुआत से लेकर अपने सफर की झलकियां दीं. एक पार्ट में, जब रूबीना एयरपोर्ट पर सेल्फी ले रही थी, तो उनका बेबी बंप देखा गया. हालांकि इस दौरान अभिनेत्री ने हाथ से इसे छुपा लिया. बाद में जब रूबीना अमेरिका के लिए फ्लाइट में चढ़ीं तो उन्हें अपना बैग विमान की ऊपरी कैबिनेट पर रखते हुए देखा गया.
https://www.instagram.com/p/CwqcU5vyTkB/
रुबीना का बेबी बंप देख फैंस हुए एक्साइटेड
बैग रखते वक्त उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था. उन्होंने सफेद कलर के टॉप में दिखाई दे रही थी. जिसके ऊपर उन्होंने श्रग पहना हुआ था. इसमें उनका पेट निकला हुआ दिख रहा है. जिसके बाद फैंस खुश हो गये कि उनकी चहेती स्टार सचमुच मां बनने वाली है. बीते दिनों हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूबीना चार महीने की प्रेग्नेंट हैं और वह प्रेग्नेंसी को सुर्खियों से दूर रखना चाहती हैं.
लाइमलाइट से दूर रहना चाहते हैं रुबीना और अभिनव
सूत्र ने कहा, ”यह सच है कि रूबीना और अभिनव अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं. एक्ट्रेस चार महीने से अधिक की गर्भवती है और अगले साल की शुरुआत में उनकी डिलीवरी होगी. वे मातृत्व को अपनाने के लिए बहुत खुश और उत्साहित हैं. हालांकि कपल गर्भावस्था को सुर्खियों से दूर रखना चाहते हैं और गोपनीयता में अपने जीवन के इस नए चरण का आनंद लेना चाहते हैं. वास्तव में, चकाचौंध से दूर रहना एक कारण था कि उन्होंने लंबे समय तक अमेरिका जाने का फैसला किया.” इधर रूबीना और उनके पति अभिनव शुक्ला ने प्रेग्नेंसी की खबरों की न तो पुष्टि की है और न ही खंडन किया है.
शादी के पांच साल बाद मां बनने जा रही हैं रुबीना
रुबीना और अभिनव ने हाल ही में अपनी पांचवीं शादी की सालगिरह मनाई. उन्होंने लिखा, “अपनी 5वीं सालगिरह अपने तरीके से मना रही हूं… उन्हें @ashukla09 को पहाड़ों से प्यार है और मुझे अपनी आत्मा को तरोताजा करने के लिए अपनी जड़ों से जुड़ना पसंद है, इसलिए हमने हिमाचल की सबसे ऊंची चोटी (चूड़धार) पर चढ़ाई करने का फैसला किया, जो एक निवास स्थान है. हमारे परिवार के साथ महादेव का आभार व्यक्त करने के लिए.”
रुबीना अफवाहों पर नहीं देती ज्यादा ध्यान
एक पुराने इंटरव्यू में रूबीना ने कहा था कि अफवाहों का उन पर कोई असर नहीं पड़ता है. उन्होंने कहा, “एक सार्वजनिक हस्ती के रूप में, मुझे पता है कि अफवाहें और अटकलें होती रहती हैं. मैं जानती हूं कि मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कर सकती, इसलिए मैं इन चीजों से खुद को परेशान नहीं करती. कोई भी अफवाह मुझे प्रभावित नहीं करती, चाहे वह काम हो या मेरी निजी जिंदगी. हमने लोगों के विवेकाधिकार के लिए सार्वजनिक शख्सियत के रूप में अपना जीवन उजागर किया है, इसलिए यह बिल्कुल ठीक है. उन्होंने कहा, ”मैं अपना काम करना जारी रखती हूं और लोगों को अनुमान लगाने और अनुमान लगाने देती हूं.” बता दें कि अभिनव और रूबीना ने 2018 में शादी की और रियलिटी टेलीविजन शो ‘बिग बॉस 14’ में भी भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










