नेहा कक्कड़ की बर्थडे फोटोज में नहीं दिखे रोहनप्रीत, शादी के 3 साल बाद ही रिश्ते में आई दरार!फैंस लगा रहे कयास

Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Jun 2023 12:49 PM

विज्ञापन

नेहा कक्कड़ ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया. उन्होंने बर्थडे सेलिब्रेशन की तसवीरें भी फैंस संग इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. तसवीरों में उनकी फैमिली, दोस्त, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अपनी पत्नी धनाश्री संग नजर आए. लेकिन रोहनप्रीत तसवीरों से गायब दिखे.

विज्ञापन

बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ ने कई खूबसूरत गाने गाए है. नेहा गानों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती है. सिंगर ने साल 2020 में बड़े ही धूमधाम से रोहनप्रीत से शादी की. दोनों क्यूट और प्यारे कपल है. नेहा और रोहन एक-दूसरे पर प्यार बरसाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते. हालांकि सिंगर के बर्थडे पार्टी में रोहन को ना पाकर उनके चाहने वाले काफी हैरान और परेशान है. यूजर्स कयास लगा रहे कि कही उनके रिश्ते में दरार तो नहीं आ गई.

नेहा कक्कड़ ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया. उन्होंने बर्थडे सेलिब्रेशन की तसवीरें भी फैंस संग इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. तसवीरों में उनकी फैमिली, दोस्त, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अपनी पत्नी धनाश्री संग नजर आए. लेकिन रोहनप्रीत तसवीरों से गायब दिखे. ना ही रोहन ने अपनी लेडीलव के लिए कोई बर्थडे पोस्ट लिखा. ये देखने के बाद फैंस के दिमाग में सवाल आ रहा कि आखिर रोहन कहां है. क्या उनके रिश्ते में दरार तो नहीं आ गया.

https://www.instagram.com/p/CtMLSSmovGH/?hl=en

फैंस के दिमाग में ये सवाल आ रहा है कि क्या नेहा ने जानबूझकर उन्हें तस्वीरों से बाहर रखा. क्या ये कोई पब्लिसिटी स्टंट है. दूसरी तरफ फैंस ये भी कयास लगा रहे कि रोहन के पास अपनी पत्नी के लिए वक्त नहीं था कि वो एक पोस्ट शेयर कर सकें. बता दें कि नेहा ने एक गाने के लिए बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तसवीरें शेयर कर फैंस को चौंका दिया था. इसके अलावा उन्होंने ‘इंडियन आइडल’ में आदित्य नारायण के साथ शादी की अफवाह उड़ाई थी. ये दोनों ही एक पब्लिसिटी स्टंट था.

https://www.instagram.com/p/CtMJxe6oA69/?hl=en

नेहा कक्कड़ की शादी को तीन साल पूरे हो गए है. नेहा ने 24 अक्टूबर, 2020 को रोहनप्रीत सिंह संग शादी रचाई थी. बाद में शाम को दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों से शादी कर ली. दोनों अक्सर साथ में तसवीरें पोस्ट करते रहते है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola