Raja Shivaji Part 2: क्या ‘राजा शिवाजी’ की कहानी अभी बाकी है? पार्ट 2 पर रितेश देशमुख ने दिया अपडेट

Published by :Sheetal Choubey
Updated at :12 May 2026 6:58 PM
विज्ञापन
Raja Shivaji Part 2: क्या ‘राजा शिवाजी’ की कहानी अभी बाकी है? पार्ट 2 पर रितेश देशमुख ने दिया अपडेट

राजा शिवाजी पार्ट 2, फोटो- इंस्टाग्राम

Raja Shivaji Part 2: रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' के अंत में नाम क्यों बदला गया? क्या यह पार्ट 2 का इशारा है? खुद रितेश देशमुख ने बताया इसके पीछे की असली वजह.

विज्ञापन

Raja Shivaji Part 2: रितेश देशमुख की नई फिल्म ‘राजा शिवाजी’ इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है. लोग इस फिल्म को बहुत पसंद कर रहे हैं. लेकिन फिल्म के खत्म होते ही दर्शकों के मन में एक उलझन पैदा हो गई. फिल्म के आखिरी सीन में ‘राजा शिवाजी’ का नाम बदलकर ‘राजा शिव छत्रपति’ हो जाता है. इसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग कहने लगे कि शायद रितेश जल्द ही इस फिल्म का दूसरा भाग यानी ‘पार्ट 2’ लाने वाले हैं. अब इसी पर रितेश देशमुख ने चुप्पी तोड़ी है.

रितेश देशमुख ने क्या कहा?

टीवी9 हिंदी डिजिटल ने जब इस बारे में खुद रितेश देशमुख से पूछा, तो उन्होंने साफ कर दिया कि यह किसी ‘पार्ट 2’ या नई फिल्म का इशारा नहीं है. उन्होंने बताया कि नाम का यह बदलाव किसी बिजनेस या अगली फिल्म के लिए नहीं किया गया था. बल्कि, यह एक योद्धा से ‘छत्रपति’ बनने के उनके महान सफर को दिखाने का एक तरीका था.

नाम बदलने के पीछे की वजह क्या है?

रितेश ने कहा कि फिल्म के अंत में ‘राजा शिव छत्रपति’ लिखना उनके लिए महाराज को दी गई एक छोटी सी श्रद्धांजलि (ट्रिब्यूट) है. वह दुनिया को यह बताना चाहते थे कि हमारे दिल में महाराज के लिए कितना सम्मान है. यह बदलाव यह दर्शाता है कि एक वीर योद्धा अब सबका रक्षक यानी ‘छत्रपति’ बन चुका है. उन्होंने इसे किसी फिल्म सीरीज की तरह नहीं, बल्कि एक सच्चे सम्मान के रूप में पर्दे पर दिखाया है.

10 साल का लंबा इंतजार और दोस्तों का साथ

रितेश के लिए यह फिल्म बनाना आसान नहीं था. उन्होंने इस कहानी पर पूरे 10 साल तक मेहनत की. रितेश ने बताया कि उनके दोस्त और एक्टर अभिषेक बच्चन ने भी इस सफर में उनकी बहुत मदद की.

अभिषेक ने भी रितेश की तारीफ करते हुए कहा कि वह सेट पर एक सख्त डायरेक्टर की तरह काम करते थे ताकि फिल्म का हर हिस्सा एकदम असली और मजबूत लगे. आज फिल्म की कामयाबी देखकर रितेश काफी इमोशनल और खुश हैं.

यह भी पढ़ें: The Immortals Of Meluha में रणवीर सिंह नहीं निभाएंगे भगवान शिव का किरदार, लेखक ने किया खुलासा

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola