Naagin 7: विलेन के 5 मिनट लंबे रोमांस पर मचा बवाल, यूजर्स बोले- एकता राधिका से ऑब्सेस्ड है

Updated:
विज्ञापन
Naagin 7

नागिन 7

Naagin 7: एकता कपूर का मशहूर शो ‘नागिन 7’ एक बार फिर विवादों में है. शो में दिखाए गए एक बाथटब रोमांस सीन को देखकर लोग काफी नाराज हैं और सोशल मीडिया पर इसे बकवास बता रहे हैं.

विज्ञापन

Naagin 7: एकता कपूर अपने शोज में अजीबोगरीब ट्विस्ट लाने के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार उनका जादू चलता नहीं दिख रहा है. ‘नागिन 7’ का एक नया एपिसोड सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहा है. इस एपिसोड में शो के विलेन यानी राधिका और आर्यमन के बीच एक रोमांस सीन दिखाया गया है, जिसे देखकर दर्शक काफी परेशान हो गए हैं. लोगों का कहना है कि शो की कहानी को बिना वजह खींचा जा रहा है.

बाथटब रोमांस पर सोशल मीडिया का गुस्सा

दरअसल, रेडिट पर इस एपिसोड की कुछ फोटो शेयर की गई हैं. इसमें दिखाया गया है कि विलेन के बीच करीब 5 मिनट लंबा एक सपना और बाथटब रोमांस वाला सीन चलता है. दर्शकों ने इस पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा है कि इस बकवास ने मुझे पागल कर दिया. क्या ये लोग नहीं समझ पा रहे कि हम शो के विलन को लीड से ज्यादा नहीं देख पा रहे. एक यूजर ने लिखा, कि यह सीन देखने में बहुत ‘अजीब’ और ‘बेकार’ लग रहा था जिसकी शो में बिल्कुल भी जरूरत नहीं थी. एक यूजर ने लिखा, ‘एकता राधिका से ऑब्सेस्ड है

How can a dream be 5 minutes long? They have literally shown bathtub romance
by u/Disastrous_Sun_6610 in NAAGIN_ColorsTV

कास्टिंग को लेकर भी उठे सवाल

ट्रोलिंग के बीच फैंस ने शो की स्टार कास्ट पर भी अपनी राय दी है. कुछ लोगों का कहना है कि प्रियंका चाहर चौधरी को विलन बनाना चाहिए था और दूसरे कलाकार को लीड रोल देना चाहिए था. सोशल मीडिया पर लोग एकता कपूर से काफी नाराज हैं और कह रहे हैं कि इस तरह का कंटेंट उन्हें पागल कर रहा है. कुल मिलाकर, ‘नागिन 7’ का यह अतरंगी रोमांस फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया है.

यह भी पढ़ें: फूटा अभीरा का गुब्बारा, गुस्से में अरमान ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola