Rise and Fall: पवन सिंह ने अंजिल राघव विवाद के बाद छवि सुधारने के लिए ली ‘राइज एंड फॉल’ में एंट्री? निरहुआ ने तोड़ी चुप्पी

फ्रेम में निरहुआ और पवन सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम
Rise and Fall: पवन सिंह ने अंजलि राघव विवाद के बाद रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में एंट्री की. क्या यह इमेज सुधारने की कोशिश है? निरहुआ ने सच्चाई बताई. पढ़ें पूरी खबर.
Rise and Fall: पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों एमेक्स प्लेयर के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में खबर आई कि पवन ने शो को अलविदा कह दिया है. हालांकि, शुरुआत से ही वह इस शो के कंटेस्टेंट नहीं थे बल्कि कुछ दिनों के लिए वहां मौजूद थे.इसी बीच सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं कि पवन सिंह ने कुछ ही वक्त पहले अंजलि राघव विवाद के बाद अपनी छवि सुधारने के लिए शो में एंट्री ली थी. इस पर भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने चुप्पी तोड़ी है. साथ ही उन्होंने पवन सिंह को भोजपुरी का सलमान खान बताया है.
क्या छवि सुधरने के लिए पवन सिंह ने ‘राइज एंड फॉल’ किया जॉइन?
निरहुआ ने इंडिया टीवी के साथ खास बातचीत में कहा, “मुझे लगता है कि पवन सिंह का जो किरदार है, वो किसी बात की फिक्र नहीं करते. वो जो है वो है. वो शो में भी वैसे ही हैं जैसे बाहर हैं.”
एक्टर ने आगे कहा, “ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. वो एकदम बिंदास इंसान हैं. उनको कह सकते हैं आप कि वो भोजपुरी इंडस्ट्री के सलमान खान हैं. तो उनको किसी को कुछ साबित करने या कहने की जरूरत नही हैं. बता दें कि पवन सिंह और दिनेश लाल यादव में सालों से गहरी दोस्ती है. दोनों कई बार एकसाथ नजर आते हैं.”
क्या है अंजलि राघव विवाद?
दरअसल, पवन सिंह हाल ही में हरियाणवी स्टार अंजलि राघव के साथ एक इवेंट में नजर आए थे. उसी कार्यक्रम से एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पवन सिंह स्टेज पर एक्ट्रेस की कमर टच करते दिखे. इस पर काफी बवाल हुआ. यहां तक कि अंजलि ने भोजपुरी इंडस्ट्री में दोबारा कभी काम न करने की बात तक कह डाली, जिसके बाद पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए एक्ट्रेस से माफी मांगी और कहा कि उनका ऐसा कुछ करने का इरादा नहीं था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










