The Girlfriend Trailer Out: दीक्षित शेट्टी के साथ प्यार और गलतफहमी के बीच फंसी रश्मिका मंदाना, रिलीज हुआ ‘द गर्लफ्रेंड’ का इमोशनल ट्रेलर

रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ का ट्रेलर आउट
The Girlfriend Trailer Out: रश्मिका मंदाना की नई फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें एक उलझी हुई प्रेम कहानी दिखाई गई है. ट्रेलर में रश्मिका और दीक्षित शेट्टी की केमिस्ट्री और इमोशनल टच ने फैंस का दिल जीत लिया है. राहुल रविंद्रन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
The Girlfriend Trailer Out: साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक बार फिर अपने नए किरदार के साथ चर्चा में हैं. हाल ही में उनकी फिल्म ‘थामा’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने वैम्पायर की दिलचस्प कहानी में दमदार एक्टिंग की. अब वह एक बार फिर अपनी अगली फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ के साथ दर्शकों के दिल जीतने आ रही हैं. इसी के साथ फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है, जिसे देखने के बाद फैंस उनकी इमोशनल एक्टिंग के दीवाने हो गए हैं.
फिल्म की कहानी क्या है?
ट्रेलर में रश्मिका मंदाना और दीक्षित शेट्टी के बीच एक प्यारा लेकिन उलझा हुआ रिश्ता दिखाया गया है. दीक्षित शेट्टी, रश्मिका से सच्चा प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है. मगर रश्मिका इस रिश्ते को लेकर कन्फ्यूज दिखती हैं. वह शादी नहीं करना चाहती, लेकिन रिश्ता तोड़ भी नहीं पाती और यहीं से कहानी में उलझन शुरू होती है. हालांकि कहानी में मोड़ तब आता है, जब एक तीसरी लड़की उन दोनों के बीच में आ जाती है. दीक्षित शेट्टी की उस लड़की से नज़दीकियां बढ़ने लगती हैं, जिससे रश्मिका की जिंदगी में तूफान आ जाता है. इतना ही नहीं, रश्मिका के कैरेक्टर पर भी उंगली उठाने लगी है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
राहुल रविंद्रन की ओर से निर्देशित फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ का निर्माण धीरज मोगिलिनेनी और विद्या कोप्पिनीदी किया है. फिल्म में रश्मिका मंदाना और दीक्षित शेट्टी के अलावा राव रमेश, रोहिणी और कौशिक मेहता जैसे कलाकार भी नजर आने वाले है. रश्मिका का लुक और उनकी नैचुरल एक्टिंग ट्रेलर में सबका ध्यान खींच रही है क्योंकि वह प्यार, भरोसे और समाज की बंदिशों के बीच फंसी हुई है. बता दें, यह फिल्म 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shreya Sharma
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










