क्या अक्षय ने जानबूझ कर राजपाल यादव को किया साइड? वायरल वीडियो पर एक्टर ने दी सफाई

राजपाल यादव और अक्षय कुमार (फाइल फोटो)
Rajpal Yadav: अक्षय कुमार और राजपाल यादव का वायरल वीडियो विवादों में आ गया था. लोग अक्षय कुमार को ट्रोल करने लगे थे. अब इस मामले में खुद राजपाल यादव ने सामने आकर सफाई दी है. जानिए दोनों के बीच क्या कोई अनबन हुई थी?
Rajpal Yadav: इन दिनों अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म की रिलीज नजदीक है, ऐसे में प्रमोशन भी पूरे जोरों पर चल रहा है. इसी बीच एक वीडियो वायरल हो गया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. फिल्म के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार और राजपाल यादव ‘नागिन 7’ के सेट पर पहुंचे थे. वहीं से एक क्लिप सामने आई, जिसमें ऐसा लगा कि अक्षय कुमार फोटो के दौरान राजपाल यादव को साइड कर रहे हैं. वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने अक्षय को ट्रोल करना शुरू कर दिया और तरह-तरह के सवाल उठने लगे.
राजपाल यादव ने दी सफाई
अब इस पूरे मामले पर राजपाल यादव ने खुद सामने आकर सफाई दी है. उन्होंने बताया कि ये सब पहले से प्लान था और कोई भी गलत बात नहीं थी. राजपाल ने कहा कि वहां कई लड़कियां मौजूद थीं, इसलिए अक्षय ने खुद एक तरफ खड़े होने का फैसला किया और उन्हें दूसरी तरफ खड़े होने को कहा, ताकि बीच में महिलाएं रह सकें.
ये है वो वायरल क्लिप
दोनों के बीच कैसा है रिश्ता?
राजपाल यादव ने आगे बताया कि उनका और अक्षय कुमार का रिश्ता काफी मजेदार और दोस्ताना है. उन्होंने कहा कि दोनों अक्सर सेट पर मजाक करते रहते हैं. कभी झगड़े जैसा लगता है, तो कभी हंसी-मजाक चलता रहता है. लेकिन असल में दोनों के बीच काफी सम्मान और प्यार है. बता दें, राजपाल यादव जल्द ही भूत बंगला में अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाले हैं, जिसे लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं.
यह भी पढे़ं: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का गाना रिलीज, अरिजीत सिंह ने गाया है तू ही दिसदा सॉन्ग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










