Raj Kapoor Birth Anniversary: जब राज कपूर को नौकर से पैसे लेने पड़े उधार, इस फिल्म ने बना दिया था ‘कंगाल’

Updated:
विज्ञापन
raj kapoor birth anniversary bollywood news

Raj Kapoor Birth Anniversary Bollywood News

Raj Kapoor Birth Anniversary: राज कपूर हिंदी सिनेमा के महान एक्टर और डायरेक्टर थे. सालों के संघर्ष के बावजूद उन्होंने कई यादगार फिल्में बनाईं. ‘मेरा नाम जोकर’ से काफी नुकसान हुआ और ‘बॉबी’ की सफलता ने उनकी जिंदगी में नया मोड़ ला दिया. उनके 101वें जन्मदिन के मौके पर पढ़ें उनके जीवन के बारे में…

विज्ञापन

Raj Kapoor Birth Anniversary: आज अगर हम बॉलीवुड के इतिहास की बात करें, तो राज कपूर का नाम सबसे ऊपर गिना जाता है. उन्हें सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर भी जाना जाता है. आज उनका 101वां बर्थडे है. राज कपूर का जन्म 14 दिसंबर 1924 को पेशावर में हुआ था, जो उस समय भारत का हिस्सा था और आज पाकिस्तान में है. कपूर खानदान ने हिंदी सिनेमा को कई बड़े सितारे दिए, लेकिन शोहरत और असर के मामले में राज कपूर का मुकाम सबसे ऊंचा माना जाता है.

राज कपूर को पैसों की तंगी से गुजरना पड़ा

राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर पहले से ही फिल्मी दुनिया का जाना-पहचाना नाम थे. ऐसे में राज कपूर का रुझान भी बचपन से ही फिल्मों की तरफ हो गया. उन्होंने बहुत कम उम्र में अपने करियर की शुरुआत कर दी थी और देखते-ही-देखते एक्टर के साथ-साथ डायरेक्टर भी बन गए. लेकिन उनकी ये यात्रा आसान नहीं रही. शुरुआती दिनों में उन्हें पैसों की भारी तंगी से गुजरना पड़ा.

नौकर से उधार लिए पैसे

महज 24 साल की उम्र में राज कपूर ने अपना प्रोडक्शन हाउस ‘आरके फिल्म्स’ शुरू किया और बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म ‘आग’ बनाई, जो 1948 में रिलीज हुई थी. उस वक्त हालात इतने खराब थे कि फिल्म बनाने के लिए उन्हें अपनी कार तक गिरवी रखनी पड़ी. शूटिंग के दौरान यूनिट के लिए चाय-नाश्ते तक के पैसे नहीं होते थे. मजबूरी में उन्हें अपने ही नौकर से पैसे उधार लेने पड़े. उस दौर में राज कपूर ने सपनों को जिंदा रखने के लिए हर मुश्किल का सामना किया.

‘मेरा नाम जोकर’ ने दिया भारी नुकसान

बाद में राज कपूर ने कई यादगार फिल्में दीं और सिनेमा को नई दिशा दी. लेकिन उनके करियर में एक ऐसा दौर भी आया जब सुपरहिट फिल्मों का ये जादूगर लगभग कंगाल हो गया. साल 1970 में आई फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ पर उन्होंने दिल खोलकर पैसा लगाया, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई. इस एक फिल्म ने उन्हें आर्थिक रूप से तोड़ कर रख दिया.

बॉबी फिल्म से कमबैक

हालांकि राज कपूर ने हार नहीं मानी. उन्होंने अपने बेटे ऋषि कपूर को लेकर साल 1973 में ‘बॉबी’ बनाई. ये फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई और एक बार फिर राज कपूर की किस्मत चमक उठी. ‘बॉबी’ ने न सिर्फ उन्हें आर्थिक संकट से बाहर निकाला, बल्कि बॉलीवुड को एक नई सुपरस्टार जोड़ी भी दी.

ALSO READ: Dipika Kakar नहीं… ये है शोएब की पहली पत्नी, कपल ने शो में खुद किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola