प्रियंका चोपड़ा का लेटेस्ट लुक हुआ वायरल, हाई स्लिट ड्रेस में एक्ट्रेस दिखी बेहद हॉट, PHOTOS
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2021 4:24 PM
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हर बार की तरह इस बार भी अपने लेटेस्ट लुक से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया हैं. एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज फैंस का दिल चुरा रहा है.

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपना परचम लहरा रहीं प्रियंका चोपड़ा एक्टिंग के अलावा अपनी तसवीरों से फैंस को क्रेजी करती रहती हैं. प्रियंका के लेटेस्ट लुक की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही हैं. इस लुक में वो बेहद कमाल की लग रही है. स्टाइलिश ड्रेस में देसी गर्ल की अदा आपका दिल भी जीत लेगी.INSTAGRAM

प्रियंका चोपड़ा ऑफ शोल्डर शिमरी आउटफिट में बेहद हॉट लग रही हैं. एक्ट्रेस ने ड्रेस से मैच करता हील्स भी पहना हुआ है और बालों को स्टाइलिश लुक दिया है. देसी गर्ल ने मैचिंग नेकलेस भी पहना है जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है. एक्ट्रेस की तसवीरों पर लाइक्स और कमेंट्स की बौछार आ गई है.

प्रियंका चोपड़ा के फोटोज पर फैंस दिल खोलकर उनकी तारीफ कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, आपकी तसवीरों ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया. एक दूसरे यूजर ने लिखा, वॉव, वॉव, वॉव. एक अन्य यूजर ने लिखा, परफेक्ट देसी गर्ल. एक और यूजर ने लिखा, आपके आगे सब फेल. आप मेरी फेवरेट है. एक यूजर ने लिखा, आपकी बॉलीवुड फिल्म कब आएगी.

इसी महीने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को तीन साल हो गए और उन्होंने अपनी सालगिरह खास तरीके से सेलिब्रेट किया था. निक और प्रियंका ने कुछ तसवीरें पोस्ट की थी, जिसमें चारों तरफ लाइट्स और गुलाब दिख रहे थे. टेबल पर कार्ड रखा था, जिसमें लिखा था, तुम्हें ढूंढा, तुमसे शादी की और तुम्हें हमेशा अपने पास रखना है.

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिन पहले जैसे ही अपने सरनेम से जोनास हटाया था, वैसे ही फैंस काफी परेशान हो गए थे. सबको लगने लगा था दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है औऱ वो तलाक लेने वाले है. हालांकि सारी खबरें गलत निकली और एक्ट्रेस ने निक के साथ काफी रोमांटिक फोटो पोस्ट किया था. बता दें कि दोनों ने साल 2018 में जयुपर में एक भव्य शादी की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










