प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल को देख चकरा जाएगा माथा, हाव-भाव, आंखें और होंठ सेम-टू-सेम

Updated:
विज्ञापन
Priyanka Chopra Duplicate amayra dongre viral video bajirao mastani (1)

प्रियंका चोपड़ा और बॉक्स में प्रियंका की हमशक्ल

Priyanka Chopra Duplicate: सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. बाजीराव मस्तानी के सीन पर उनके एक्सप्रेशन्स और लुक देखकर लोग उन्हें असली प्रियंका चोपड़ा मान बैठे. जानिए कौन है वो इंफ्लूएंसर?

विज्ञापन

Priyanka Chopra Duplicate: बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा आज ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं, लेकिन भारत में उनकी लोकप्रियता आज भी पहले जैसी ही है. उनके फैंस हर छोटी-बड़ी चीज पर नजर रखते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की एक हमशक्ल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं. इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल फिल्म बाजीराव मस्तानी के एक मशहूर सीन पर लिप सिंक करती नजर आ रही है. वीडियो में वह उस सीन को दोहराती दिखाई देती हैं, जिसमें प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह के किरदार से बेवफाई को लेकर सवाल करती हैं. इस सीन में उनके एक्सप्रेशन्स और अंदाज देखकर कई लोग हैरान रह गए.

हूबहू प्रियंका जैसी शक्ल

वीडियो में दिख रही लड़की के चेहरे के हाव-भाव, आंखें, होंठ और मेकअप काफी हद तक प्रियंका चोपड़ा से मिलते-जुलते नजर आते हैं. यही वजह है कि सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं. कई लोग तो यह भी कह रहे हैं कि पहली नजर में उन्हें लगा कि यह खुद प्रियंका चोपड़ा ही हैं.

कौन हैं प्रियंका की हमशक्ल?

प्रियंका चोपड़ा की इस हमशक्ल का नाम अमायरा डोंगरे है. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर प्रियंका चोपड़ा के गानों और डायलॉग्स पर वीडियो बनाती रहती हैं. इंस्टाग्राम पर अमायरा के एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और उनका यह वीडियो लाखों बार देखा जा चुका है. वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स भी तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

यह भी पढे़ं: 52 साल की मलाइका और 32 साल का सोरब, क्या है दोनों के बीच रिश्ता? सब हो गया क्लियर

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola