ePaper

Friday OTT Release 22-28 Sep 2025: बॉलीवुड से लेकर साउथ तक, इस हफ्ते एंटरटेनमेंट का डोज होगा धमाकेदार, रिलीज होंगी ये 8 फिल्में-वेब सीरीज

Updated at : 27 Sep 2025 11:26 AM (IST)
विज्ञापन
OTT Release This Week

इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही फिल्में-सीरीज, फोटो - IMDb

OTT Release This Week: नवरात्रि के साथ आपका ये हफ्ता शानदार होने वाला है. धड़क 2 से लेकर मार्वल जॉम्बीज तक, कई फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. अगर आप भी इस हफ्ते को खास बनाना चाहते है, तो इस लिस्ट को जरूर देखें.

विज्ञापन

OTT Release This Week , Friday ott 22-28 September 2025: इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स अपने दर्शकों के लिए धमाकेदार कंटेंट लेकर आ रहे हैं. नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार, अमेजन प्राइम वीडियो और सोनी लिव पर 22 सितंबर से 28 सितंबर के बीच कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं. इस लिस्ट में रोमांच, कॉमेडी, ड्रामा और टॉक शो सभी शामिल हैं. नवरात्रि के इस पवित्र मौके पर घर बैठे नई फिल्में और सीरीज देखकर समय बिताना और भी मजेदार हो जाएगा. इसी बीच आइए जानते हैं कि इस हफ्ते रिलीज हो रही फिल्म और सीरीज की लिस्ट पर नजर डालते है.

चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है

सोनी लिव पर 22 सितंबर को नवरात्रि के मौके पर ‘चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है’ वेब सीरीज रिलीज हो रही है. यह शो नवरात्रि के पवित्र अवसर को और भी खास बनाने के लिए परफेक्ट है. टीजर से ही शो को दर्शकों ने पसंद करना शुरू कर दिया है. यदि आप घर पर नवरात्रि के उत्सव का आनंद लेना चाहते हैं, तो यह वेब सीरीज आपके लिए बेहतरीन विकल्प है.

सुंदरकंडा

जियो हॉटस्टार पर 23 सितंबर को ‘सुंदरकंडा’ रिलीज हो रही है. यह साउथ की खूबसूरत प्रेम कहानी दर्शकों के दिलों को छूने वाली है. IMDb पर इस फिल्म को 9.1 की शानदार रेटिंग मिली है. अगर आप रोमांस और इमोशन का बेहतरीन मिश्रण देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म बिल्कुल मिस नहीं करनी चाहिए.

मार्वल जॉम्बीज

24 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर ‘मार्वल जॉम्बीज’ रिलीज होगी. यह फिल्म बच्चों और परिवार के लिए परफेक्ट है. इसमें हल्का-फुल्का फन और ढेर सारा एक्शन देखने को मिलेगा. मार्वल की फैन फॉलोइंग इसे और भी खास बनाती है.

टू मच फन विद काजोल एंड ट्विंकल

अमेजन प्राइम वीडियो पर 25 सितंबर को ‘टू मच फन विद काजोल एंड ट्विंकल’ नाम का टॉक शो रिलीज हो रहा है. इस शो में बॉलीवुड के बड़े सितारे जैसे आमिर खान, सलमान खान और कई और सितारे शामिल होंगे. फैंस के लिए यह टॉक शो हंसी, मजा और मनोरंजन का पूरा पैकेज है.

धड़क 2

नेटफ्लिक्स पर 26 सितंबर को ‘धड़क 2’ रिलीज हो रही है. सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की यह फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. हालांकि IMDb पर रेटिंग 7 के साथ यह फिल्म रोमांस और ड्रामा का बेहतरीन मिश्रण पेश करती है. अगर आप रोमांटिक मूवी देखने के मूड में हैं, तो यह फिल्म आपके लिए बिल्कुल सही है.

सन ऑफ सरदार 2

26 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ भी रिलीज हो रही है. यह फिल्म मल्टीस्टारर कॉमेडी है और मूड हल्का करने के लिए परफेक्ट है. अजय देवगन के फैंस इसे देख काफी एंटरटेन होंगे. 

हृदयपूर्वम

जियो हॉटस्टार पर 26 सितंबर को ‘हृदयपूर्वम’ रिलीज होगी. मोहनलाल और माल्विका मोहनन स्टारर इस फिल्म की कहानी हर्ट ट्रांसप्लांट सर्वाइवर की है और IMDb पर इसकी रेटिंग 7.1 है. इस फिल्म में रोमांस और इमोशनल ड्रामा का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा.

द फ्रेंड

28 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर ‘द फ्रेंड’ रिलीज होगी. यह फिल्म कॉमेडी और ड्रामा का अच्छा मिश्रण है. यह फिल्म आपको हंसी और मनोरंजन का पूरा पैकेज देगी.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: अमाल और तान्या मित्तल के रिश्ते पर पिता डब्बू मलिक ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘बहुत अच्छी इंसान है, मुझे वह पसंद है’

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: ‘थप्पड़ मार दूंगी’, कुनिका सदानंद और जीशान कादरी की लड़ाई से घर में हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola