ना अनुपमा… ना ही ये रिश्ता क्या कहलाता है, इस शो ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनी मोस्ट वॉच
Published by : Ashish Lata Updated At : 05 Apr 2025 4:38 PM
Most Watched TV Show
टीवी शोज के बीच अक्सर कड़ी टक्कर देखने को मिलती है. हर कोई टीआरपी चार्ट में नंबर वन पर बनने का सपना देखता है. इसके लिए मेकर्स जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न लेकर आते हैं. आजकल टॉप टीवी शोज की लिस्ट में अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, जैसे सीरियल का नाम है, ऐसे में क्या आप जानते है, 1987 के इस शो ने बाकी शोज को पिछड़ते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है.
इंडियन टीवी शोज काफी सालों से दर्शको के मनोरंजन का एक प्रमुख साधन रहा है. ओटीटी से पहले लोग अपने पसंदीदा शोज देखने के लिए टीवी स्क्रीन से चिपके रहते थे. हालांकि आज भी कई ऐसे फैंस हैं, जो डेली सोप देखने के लिए अपने टीवी का इस्तेमाल करते हैं और इसकी कहानी से भावनात्मक रूप से जुड़ते हैं. आज के जमाने में अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे शोज का नाम टीआरपी चार्ट्स के टॉप में रहता है, लेकिन क्या आप जानते है, अबतक का सबसे देखा जाने वाला शो कौन सा है.
आखिर किस शो ने ब्रेक किए रिकार्ड्स
सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला टीवी शो कोई और नहीं बल्कि रामानंद सागर की माइथोलॉजिकल ड्रामा ‘रामायण’ है. शो का पहला एपिसोड साल 1987 में दूरदर्शन चैनल पर ऑनएयर हुआ था. उस वक्त भी ये टॉप शोज में से एक था. फिर साल 2020 में जब कोरोना ने दस्तक दी, तब अरुण गोविल, दीपिका चिखिला और सुनील लेहरी स्टारर शो ने फिर से दस्तक दी और इसे लाखों की संख्या में देखा जाने लगा.
रामायण ने बनाया यह वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड
यही नहीं, रामायण ने वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड बनाते हुए 7.7 करोड़ की व्यूअरशिप भी बटोरी थी. उस वक्त दूरदर्शन नेशनल ने ट्वीट करते हुए लिखा था “सभी दर्शको को हमारा शुक्रिया!! #रामायण – वर्ल्ड रिकॉर्ड!! हाईएस्ट व्यूड एंटरटेनमेंट प्रोग्राम ग्लोबली.“ शो के राइटर, प्रोडूसर और निर्देशक रामानंद सागर थे. लीड कास्ट के अलावा शो में दारा सिंह हनुमान के किरदार में, बशीर खान अंगद और अरविंद त्रिवेदी रावण के रोल में देखे गए थे.
रामायण को लेकर क्या बोले थे अरुण गोविल
एक इंटरव्यू में अरुण गोविल ने बताया था कि रामायण करने से उनके करियर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा. उन्होंने कहा, “रामायण करने से पहले मैं एक कमर्शियल एक्टर था और अच्छा काम कर रहा था, लेकिन रामायण के बाद मैं वह काम नहीं कर पाया. मुझे लगता था इस शो में काम करना मेरी गलती है.” हालांकि, बाद में उनका मानना था कि अगर वे रामायण नहीं करते तो उन्हें लोगों से वो प्यार और तारीफ नहीं मिलती, जो उन्हें राम का किरदार निभाने से मिला है.
यह भी पढ़ें- Box Office Report: सलमान खान की सिकंदर फ्लॉप हुई या हिट, 6 दिनों की कमाई बेहद निराशाजनक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










