ePaper

‘फूंक ले’ सॉन्ग के बाद नये प्रोजेक्ट की तैयारी में लगी निया शर्मा? पोल डांस करते हुए फ्लॉन्ट किया फिगर

Updated at : 14 Jan 2022 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
‘फूंक ले’ सॉन्ग के बाद नये प्रोजेक्ट की तैयारी में लगी निया शर्मा? पोल डांस करते हुए फ्लॉन्ट किया फिगर

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस पोल डांस सीखने की कोशिश करते दिख रही है.

विज्ञापन

Nia Sharma Pole Dance Video: टीवी की बोल्ड और ग्लैमरस एक्ट्रेस निया शर्मा अपने म्यूजिक वीडियो ‘फूंक ले’ की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई है. निया गाने के प्रमोशन में लगी हुई है. पिछले दिनों नागिन एक्ट्रेस सलमान खान के शो बिग बॉस 15 में इसे प्रमोट करने गई थी. अब एक्ट्रेस का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पोल डांस की प्रैक्टिस करते दिख रही है.

निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोल डांस की प्रैक्टिस करते हुए वीडियो पोस्ट किया है. ब्लैक शार्ट्स और ब्रालेट पहने एक्ट्रेस पोल डांस सिख रही है. वो पोल पर डांस सीखने की प्रैक्टिस करती है और फिर ट्रेनर की बातों को सुनकर उसे दोहराती है. इसका वीडियो शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘कभी नहीं लगा मेरी हड्डियां टूट रही हैं. प्रेरित करने के लिए यह बहुत अच्छा भाग है.‘

नागिन एक्ट्रेस निया शर्मा के इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि शायद वो अपने आने वाले प्रोजेक्ट की तैयारी कर रही है. हालांकि इस बारे में एक्ट्रेस ने अभी तक कुछ नहीं कहा है. अब तो ये आने वाले दिनों में पता चलेगा. इस वीडियो पर फैंस तरह- तरह के कमेंट्स कर रहे है.

Also Read: सड़क पर ही ऑटो रिक्शावालों के साथ डांस करने लगी निया शर्मा, ‘फूंक ले’ गाने पर जमकर लगाए ठुमके, VIDEO

निया शर्मा के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘वॉव, आप ये भी कर सकती है.’ एक यूजर ने लिखा, ‘इसे सीखने के लिए काफी मेहनत करनी होगी.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘नया प्रोजेक्ट है क्या.’ एक और यूजर ने लिखा, ‘बिना कपड़ों के इस मौसम में ठंड नहीं लगती?’

पिछले दिनों निया शर्मा अपने सॉन्ग ‘फूंक ले’ का प्रमोशन करने के दौरान ऑटोरिक्शा वालों के साथ डांस करती दिखी थी. व्हाइट शॉर्ट शर्ट औऱ ब्लैक जैगिंग में एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस लगी थी. वीडियो में निया ऑटोरिक्शा के साथ डांस करती काफी कूल लगी थी. वीडियो काफी वायरल हुआ था. बता दें कि निया को धारावाहिक एक हजारों में मेरी बहना है की वजह से खास पहचान मिली है. इस सीरियल ने उनकी घर- घर में पहचान बना दी. हालांकि एक्ट्रेस ने काली- एक अग्निपरीक्षा से टीवी में अपना डेब्यू किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola