Netflix Releases: जाट से ज्यादा दमदार फिल्में-सीरीज लेकर आ रहा नेटफ्लिक्स, पूरे हफ्ते होगा जबरदस्त मनोरंजन
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 08 Apr 2025 1:50 PM
Netflix Releases This Week
Netflix Releases This Week: इस हफ्ते नेटफ्लिक्स का पिटारा होगा बड़ा क्योंकि आ रही है कई मजेदार फिल्में और वेब सीरीज जो आपके मनोरंजन को दोगुना कर देगी. इसमें हर जॉनर का कंटेंट शामिल है. ऐसे में इस हफ्ते बोरियत को कहे टाटा और एंटरटेनमेंट को कहें हेलो.
Must-Watch Netflix Releases This Week: सनी देओल की जाट 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ऐसे में इससे पहले आपके मनोरंजन का डोज बढ़ाने के लिए नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज दस्तक दे रही हैं. इन्हें देखकर आप थिएटर्स में रिलीज हुई छावा और सिकंदर जैसी बड़ी फिल्में जायेंगे. तो चलिए एंटरटेनमेंट की रोलर कोस्टर पर सवार हो जाइये और इस हफ्ते आने वाली फिल्मों और वेब सीरीज के लुत्फ उठाइये.
The Addams Family

कॉमेडी और हॉरर के अनोखे मेल के साथ आपके एंटरटेनमेंट को बढ़ाने के लिए ‘द एडम्स फैमिली’ आ रहा है. एक बार फिर सीरीज में अंकल फेस्टर, वेडनसडे, मोर्टिशा और पग्सली के साथ पूरा एडम्स परिवार आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए 9 अप्रैल को आ रहा है.
Bad Influence: The Dark Side of Kidfluencing
आज के डिजिटल दौर में हर कोई सोशल मीडिया स्टार बनना चाहता है. ऐसे में क्या होगा जब इसी चक्कर में कोई बच्चा गलत रास्ता पर निकल जाता है? यह वेब सीरीज सोशल मीडिया की काली सच्चाई को उजागर करती है. इसे भी आप 9 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं.
The Dad Quest
अगर आप अपने परिवार के साथ कोई फिल्म देखना चाह रहे हैं तो आपको यह मूवी जरूर देखनी चाहिए. मेक्सिको की सैर कराते एक पिता और बेटे की यह भावनात्मक यात्रा आपको रिश्तों के नए मायने सिखाती है. इस फिल्म को आप 9 अप्रैल से देख सकते हैं.
The Hating Game
कॉरपोरेट वर्ल्ड में कम्पटीशन को नई बात नहीं है, लेकिन क्या होता है जब यह प्रोफेशन से बढ़कर पर्सनल हो जाती है. इस रोमांटिक ड्रामा की कहानी भी कुछ ऐसी है जहां पब्लिशिंग हाउस में एक कर्मचारी प्रमोशन पाने के लिए साड़ी हद पार करता है. युवा पीढ़ी के लिए मस्ट वॉच इस फिल्म को आप 9 अप्रैल के दिन देख सकते हैं.
Black Mirror
तकनीक हमारे लिए हमेशा मददगार हों ये मुमकिन नहीं है. ऐसे में भविष्य में होने वाले संभावित नुकसान को उजागर करने वाली इस सीरीज को आपको जरूर देखना चाहिए, जो 10 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










