करण कुंद्रा पर लगे चीटिंग आरोपों पर तेजस्वी प्रकाश ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

Updated:
विज्ञापन

करण कुंद्रा तेजस्वी प्रकाश फोटो- इंस्टाग्राम

करण कुंद्रा पर कई बार आरोप लगे हैं कि उन्होंने पास्ट रिलेशनशिप में चीटिंग की है. अब रियलिटी शो “दुबई ब्लिंग” में तेजस्वी प्रकाश ने इसपर बात की है.

विज्ञापन

टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश पिछले चार साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती है. हाल ही में कपल रियलिटी शो “दुबई ब्लिंग” में नजर आए, जहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए. खास तौर पर करण के पुराने रिलेशनशिप को लेकर उठे विवादों पर तेजस्वी ने खुलकर अपनी राय रखी.

विज्ञापन

क्या पास्ट के रिलेशनशिप में करण कुंद्रा ने की थी चीटिंग, तेजस्वी ने दिया जवाब

“दुबई ब्लिंग” में करण कुंद्रा के पुराने रिलेशनशिप और उन पर लगे चीटिंग के आरोपों को लेकर भी चर्चा हुई. तेजस्वी ने करण का बचाव करते हुए कहा कि हर इंसान का एक पास्ट होता है. किसी का पास्ट सबके सामने होता है और कई बार चीजें बाहर से जैसी दिखाई देती हैं, असल में वैसी नहीं होतीं. उनके मुताबिक करण ने उन्हें अपने रिश्ते से जुड़ी सच्चाई पहले ही बता दी थी और वह उसी पर भरोसा करती हैं.

अनुषा दांडेकर के साथ रिश्ते में थे करण

गौरतलब है कि करण पहले अभिनेत्री अनुषा दांडेकर के साथ रिश्ते में थे. दोनों करीब साढ़े तीन साल तक साथ रहे थे, लेकिन साल 2020 में उनका ब्रेकअप हो गया. बाद में अनुषा ने एक पॉडकास्ट में बिना नाम लिए अपने एक्स बॉयफ्रेंड पर धोखा देने का आरोप लगाया था. उन्होंने दावा किया था कि उनका पार्टनर डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल दूसरी लड़कियों से बात करने और मिलने के लिए करता था.

करण ने तेजा को किया प्रपोज

वहीं अब करण और तेजस्वी के रिश्ते ने एक अलग मोड़ ले लिया है. जी हां “दुबई ब्लिंग” में करण ने बेहद रोमांटिक अंदाज में तेजस्वी को प्रपोज किया. उन्होंने घुटनों पर बैठकर अपने प्यार का इजहार किया और बड़ी डायमंड रिंग के साथ उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया. इस खास पल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

यह भी पढ़ें- दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे अरमान और अभीरा, लेकिन दादी सा ने रख दी ये शर्त

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola