Vasudha: इन लोगों को जान से मारने की साजिश रचेगी करिश्मा, ये शख्स भड़काएगा

वसुधा करिश्मा फोटो- ट्विटर
सीरियल वसुधा के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि करिश्मा चौहान परिवार को जान से मारने की साजिश रचती है. वह किसी भी तरह से चंद्रिका से बदला लेकर रहेगी
जीटीवी का शो वसुधा टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है. क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 और अनुपमा को पछाड़कर यह दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है. सीरियल के आने वाले ट्रैक में देखने को मिलेगा कि अविनाश, चंद्रिका से बात करने के बाद काफी राहत महसूस करता है. वह खुश होता है कि चंद्रिका अब पहले से बेहतर है और धीरे-धीरे ठीक हो रही है. लेकिन दूसरी तरफ चंद्रिका अब करिश्मा को माफ करने के मूड में बिल्कुल नहीं है. वह साफ कह देती है कि करिश्मा ने जितनी भी गलतियां और साजिशें की हैं, अब उसे उसकी कीमत चुकानी होगी.
करिश्मा करती है घिनौना काम
मामला तब और गंभीर हो जाता है जब करिश्मा के लोग सड़क पर सतव के प्रोडक्ट्स फेंक देते हैं. इसकी वजह से कई हादसे होते हैं और इलाके में अफरा-तफरी मच जाती है. जनता गुस्से में चौहान हाउस पहुंचती है और करिश्मा के खिलाफ नाराजगी जाहिर करती है. हालांकि चंद्रिका पूरे मामले को शांत दिमाग से संभालती है और लोगों को भरोसा दिलाती है कि करिश्मा के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.
करिश्मा के बैंक अकाउंट्स हुए फ्रीज
धीरे-धीरे करिश्मा की मुश्किलें बढ़ती चली जाती हैं. उसके बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए जाते हैं, उसके खिलाफ कई कानूनी मामले दर्ज होते हैं और उसकी संपत्तियों पर छापेमारी भी शुरू हो जाती है. चारों तरफ से घिर चुकी करिश्मा अब खुद को पूरी तरह अकेला महसूस करने लगती है. इसी बीच गुरुजी चौहान हाउस पहुंचते हैं और पूरे परिवार को आशीर्वाद देते हैं. चंद्रिका भगवान का शुक्रिया अदा करने के लिए पूजा रखने की इच्छा जताती है क्योंकि प्रभात सुरक्षित लौट आया है. परिवार फैसला करता है कि अगले दिन सभी मंदिर जाकर पूजा करेंगे.
करिश्मा चौहान परिवार को मारने की रचेगी साजिश
वसुधा की कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आता है, जब मयूर, करिश्मा को उकसाते हुए कहता है कि अगर उसे अपनी परेशानियों से छुटकारा चाहिए तो उसे चंद्रिका को रास्ते से हटाना होगा. इसके बाद करिश्मा एक खतरनाक योजना बनाती है. जैसे ही चौहान परिवार मंदिर पहुंचता है, करिश्मा अपने गुंडों के साथ वहां पहुंच जाती है. उसका इरादा सिर्फ चंद्रिका ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को खत्म करने का होता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि चौहान परिवार इस बड़े खतरे से कैसे बचता है.
यह भी पढ़ें- दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे अरमान और अभीरा, लेकिन दादी सा ने रख दी ये शर्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










