नालंदा में विवाहिता ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और जान से मारने के प्रयास का कराया मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Nalanda News married woman filed case against her in-laws dowry

पीड़ित

Nalanda News : नालंदा जिला के बिहारशरीफ महिला थाना में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और जान से मारने के प्रयास का गंभीर मामला दर्ज कराया है. हिलसा थाना क्षेत्र के मोती बिगहा गांव की रहने वाली पीड़ित सोनम कुमारी ने गुरुवार को पुलिस से न्याय की गुहार लगाई. पीड़िता ने अपने पति दिलीप कुमार, ससुर बालेश्वर यादव, देवर विकास कुमार और सास पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं.

विज्ञापन

Nalanda News : (अमर वर्मा) नालंदा जिला के बिहारशरीफ महिला थाना में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और जान से मारने के प्रयास का गंभीर मामला दर्ज कराया है.

हिलसा थाना क्षेत्र के मोती बिगहा गांव की रहने वाली पीड़ित सोनम कुमारी ने गुरुवार को पुलिस से न्याय की गुहार लगाई. पीड़िता ने अपने पति दिलीप कुमार, ससुर बालेश्वर यादव, देवर विकास कुमार और सास पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं.


क्या हैं पूरा मामला ?


पीड़ित सोनम कुमारी की शादी 4 मई 2017 को हिन्दू रीति-रिवाज के साथ बालेश्वर यादव के पुत्र दिलीप कुमार से हुई थी.शादी के समय लड़की के पिता संजय कुमार ने अपनी हैसियत से बढ़कर 7 लाख से अधिक रूपये का दहेज दिया था.

शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने मायके से और पैसे लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. मना करने पर सोनम के साथ अक्सर मारपीट की जाती थी.


कमरे में बंद कर पेट्रोल छिड़कने की साजिश

सोमवार को ससुराल वालों ने फिर से रुपयों की मांग की. मंगलवार को जब सोनम खाली हाथ वापस लौटी, तो पति, ससुर, सास और देवर ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी. आरोपियों ने सोनम का बच्चा उससे छीन लिया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया.

इसके बाद कमरे के बाहर पेट्रोल छिड़ककर उसे जिंदा जलाने की साजिश रचने लगे. किसी तरह बची जान ससुराल वालों की बातचीत सुनकर सोनम बेहद डर गई. वह मौका पाकर किसी तरह कमरे से भागने में सफल रही और जान बचाकर अपने मायके पहुंची. वहां उसने पिता संजय कुमार को पूरी आपबीती सुनाई.


घटना पर पिता ने क्या किया?


पीड़ित के पिता संजय कुमार ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर बेटी की शादी की थी. इसके बावजूद दामाद और उसके परिवार की पैसों की भूख कम नहीं हुई. जब उन्होंने और पैसे देने से असमर्थता जताई, तो उनकी बेटी को जान से मारने की कोशिश की गई.


घटना पर पुलिस ने क्या कहा?


बिहारशरीफ महिला थाना पुलिस ने आवेदन स्वीकार कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला सुरक्षा से जुड़े इस बेहद संवेदनशील मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : 3 जिलों के SP के तबादले की जारी कर दी फर्जी अधिसूचना, साइबर पुलिस ने आरोपी को दबोचा, कल होगा बड़ा खुलासा

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन