Netflix Releases This Week: बिंज-वॉचर्स के लिए खुशखबरी, इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर छा जाएंगी ये नई फिल्में-सीरीज

Netflix Releases This Week
Netflix Releases This Week: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दर्शक क्या-क्या देख सकते हैं, इसकी पूरी लिस्ट आपको बताते हैं. लिस्ट में कई दिलचस्प और मजेदार फिल्में और सीरीज है, जिससे यूजर्स बिल्कुल बोर नहीं होंगे. चलिए आपको पूरी लिस्ट बताते हैं.
Netflix Releases: इस हफ्ते कई धांसू फिल्में और दमदार वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. ये हफ्ता दर्शकों के लिए बहुत खास होने वाला है. लिस्ट में सस्पेंस थ्रिलर से लेकर कॉमेडी सीरीज भी शामिल है. चलिए आपको पूरी लिस्ट बताते हैं और किस दिन ये फिल्में और सीरीज रिलीज होगी, इसकी भी जानकारी देते हैं.
Nonnas
ये 9 मई से स्ट्रीम होने के लिए नेटफ्लिक्स पर तैयार है. अपनी मां के निधन के बाद, एक युवक उनके सम्मान में बड़ा कदम उठाता है और एक इटैलियन रेस्टोरेंट शुरू करता है. इस रेस्टोरेंट की खासियत यह है कि यहां खाना स्थानीय बुजुर्ग महिलाएं यानी दादियां खुद बनाती हैं.
A Deadly American Marriage
ए डेडली अमेरिकन मैरिज भी 9 मई को आएगा. इमरजेंसी नंबर 911 पर एक कॉल आता है और उसके बाद एक भयानक हादसा होता है. इसके बाद इसमें दिखाया जाता है कि जेसन कॉर्बेट की मौत के पीछे क्या कारण है. ये एक डॉक्यूमेंट्री है.
Bad Influence
बैड इन्फ्लुएंस 9 मई से आप दे सकते हैं. एक कुख्यात अपराधी को एक अमीर व्यक्ति अपनी बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपता है. शुरुआत में दोनों के बीच दूरी और शक होता है, लेकिन वक्त के साथ हालात बदलते हैं. धीरे-धीरे दोनों करीब आने लगते हैं और कहानी में नया मोड़ आता है.
Bad Thoughts
ये सीरीज 13 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी और इसमें सिर्फ 6 एपिसोड है. ये सीरीज काफी मजेदार और एंटरटेनिंग है. इसमें टॉम नाम का शख्स है, जो ऐसी परिस्थितियों में रहने की कोशिश करता है, जो सोच से परे है.
All American
इसे आप 13 मई से देख सकते हैं. स्कूल में दाखिले के बाद एक किशोर लड़के की जिंदगी अचानक बदल जाती है, जब उसे खुद को साबित करने के लिए मुश्किल हालातों और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. यह कहानी फुटबॉल के माध्यम से उसके संघर्ष और जज्बे को दर्शाती है.
Last Bullet
लास्ट बुलेट का अबतक दो सीजन आ चुका है और ये तीसरा सीजन है. तीसरे सीजन की कहानी काफी दिलचस्प है और इस बार भी कहानी बदले की है. इस सीरीज को आप 7 मई से देख सकते हैं.
Untold: Shooting Guards
अनटोल्ड शूटिंग गार्ड्स शो में दिखाया जाएगा कि कैसे NBA के लॉकर रूम में शुरू हुई मामूली सट्टेबाजी ने पहले विवाद का रूप लिया और फिर बात झगड़े से होते हुए बंदूक तक जा पहुंचती है. यह सीरीज खेल की दुनिया के उन पहलुओं को उजागर करती है, जो सामने नहीं आते.
Britain and The Blitz
डॉक्यूमेंट्री ब्रिटेन एंड द ब्लिट्स में दूसरे विश्व युद्ध की कहानी दिखाई जाएगी. इसमें कई सारे क्लिप्स दिखाए जाएंगे और ये सच्ची घटना पर बेस्ड है.
यहां पढ़ें- सारा तेंदुलकर को भूले शुभमन गिल ? इस एक्ट्रेस संग जुड़ा नाम, सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नजर आईं सचिन की बेटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










