National Film Awards के विजेताओं को मिलते हैं इतने पैसे, जाने डायरेक्टर्स से एक्टर तक की प्राइज मनी

Updated:
विज्ञापन
National Film Awards के विजेताओं को मिलते हैं इतने पैसे, जाने डायरेक्टर्स से एक्टर तक की प्राइज मनी

National Film Awards के 70वें कार्यक्रम में कांतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला. वहीं, एआर रेहमान, नित्या मेनन समेत कई बड़े-बड़े कलकत इस अवार्ड के हकदार रहे. इसके साथ ही उन्हें लाखों की कैश मनी भी दी गई.

विज्ञापन

National Film Awards:सिनेमा इंडस्ट्री के सबसे बड़े अवार्ड फंक्शन नेशनल फिल्म अवार्ड के 70वें संस्करण का 16 अगस्त, 2024 को आगाज हुआ. इस नेशनल फिल्म अवार्ड के विनर्स में कई दिग्गज डायरेक्टर्स, म्यूजिक डायरेक्टर्स से लेकर एक्टर-एक्ट्रेसेज शामिल हैं. इस साल के विजेताओं में कांतारा के निर्देशक और एक्टर ऋषभ शेट्टी, नित्या मेनन, एआर रेहमान, मनोज बाजपेयी, शर्मीला टैगोर, प्रीतम समेत कई नाम शामिल हैं.

नेशनल फिल्म अवार्ड की इस बात से बहुत कम लोग वाकिफ होंगे कि के साथ-साथ डायरेक्टर्स को लाखों में प्राइस मनी भी मिलती है. यह प्राइस मनी हर केटेगरी के लिए अलग-अलग होती है. ऐसे में आज हम बताएंगे कि किस केटेगरी को कितनी प्राइस मनी दी जाती है.

नेशनल फिल्म अवार्ड के प्राइज मनी की केटेगरी

नेशनल फिल्म अवार्ड के बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट फिल्म केटेगरी को 2,50,000 रूपए प्राइज मनी मिलता है. वहीं, बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर-एक्ट्रेस, बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट, बेस्ट प्लेबैक सिंगर, बेस्ट स्क्रीनप्ले राइटर, बेस्ट एंटरटेनिंग फिल्म, बेस्ट प्रोड्यूसर, बेस्ट एनिमेटेड फिल्म, बेस्ट शार्ट फिल्म और बेस्ट सिनेमेटोग्राफी केटेगरी को 2,00,000 रूपए दिए जाते हैं. जबकि, बेस्ट नॉन-फीचर फिल्म डायरेक्शन केटेगरी को 3, 00,000 रूपए मिलते हैं.

Also Read: National Film Awards 2023 LIVE: अल्लू अर्जुन बने बेस्ट एक्टर, आलिया-कृति को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

नेशनल फिल्म अवार्ड विनर्स की लिस्ट

नेशनल फिल्म अवार्ड जितने वाले विजेताओं और उनके केटेगरी की बात करें तो इसमें बेस्ट फिल्म प्रोवाइडिंग होसलम एंटरटेनमेंट केटेगरी का अवार्ड फिल्म कांतारा को मिला है. वहीं, म्यूजिक ब्रह्माश्त्र से प्रीतम, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन बैकग्राउंड और बेस्ट साउंड केटेगरी से पीएस -1 के लिए एआर रेहमान, बेस्ट मेल सिंगर के लिए ब्रह्मास्त्र 1 के केसरिया गाने के लिए अरिजीत सिंह, बेस्ट से ऋषभ शेट्टी, बेस्ट एक्ट्रेस के लिए तिरुचित्रमबलम से नित्य मेनन समेत कई शामिल हैं.

Also Read: 70th National Film Awards Full Winners List: ऋषभ शेट्टी बेस्ट एक्टर, मनोज वाजपेयी को मिला ये खास पुरस्कार

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola