National Film Award: ‘पुष्पा’ फिल्म के निर्देशक की बेटी ने डेब्यू के साथ किया बड़ा धमाका, पहली फिल्म के लिए जीता नेशनल अवॉर्ड

Updated:
विज्ञापन
National Film Award Sukriti Veni Bandreddi

National Film Award Sukriti Veni Bandreddi

National Film Award: 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में ‘पुष्पा’ फेम निर्देशक सुकुमार की बेटी सुकृति वेणी बंदरेड्डी ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘गांधी तथा चेट्टु’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता. मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड मिला, जबकि अन्य बाल कलाकारों को भी सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

National Film Award: 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में बॉलीवुड से लेकर साउथ के सितारे और उनकी फिल्में सभी की नजरों में चमक रही हैं. इस बार समारोह में चाइल्ड आर्टिस्ट्स का जलवा भी कम नहीं रहा. पांच बाल कलाकारों को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इनमें सबसे खास नाम है ‘पुष्पा’ फेम निर्देशक सुकुमार की बेटी सुकृति वेणी बंदरेड्डी.

15 साल की उम्र में बड़ी सफलता

महज 15 वर्ष की सुकृति ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘गांधी तथा चेट्टु’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पर कब्जा जमा लिया. समारोह में उनके नेचुरल चार्म और मासूमियत भरे एक्सप्रेशन्स ने सभी का दिल जीत लिया. निर्देशक सुकुमार भी अपनी बेटी के साथ इस गौरवशाली मौके पर मौजूद रहे.

अन्य बाल कलाकारों की उपलब्धि

सुकृति के अलावा अन्य बाल कलाकारों ने भी अपनी कला का लोहा मनवाया. मराठी फिल्म ‘नाल 2’ के लिए त्रिशा थोसर, श्रीनिवास पोकले और भार्गव जगताप को सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार मिला. श्रीनिवास पोकले को यह पुरस्कार दूसरी बार प्राप्त हुआ है. इसके अलावा कबीर खंडारे को मराठी फिल्म ‘जिप्सी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का सम्मान दिया गया.

इस तरह इस साल के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह ने न केवल बड़े सितारों बल्कि नए और युवा कलाकारों की प्रतिभा को भी मंच प्रदान किया. सुकृति जैसी युवा कलाकारों के लिए यह सम्मान एक नई प्रेरणा और गर्व का क्षण है.

यह भी पढ़ें: 71st National Film Awards: शाहरुख खान को मिला बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल अवॉर्ड, फ्लाइंग किस बनी हाइलाइट

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola