जब Sanjay Dutt की मां Nargis को लगने लगा था कि बेटा कहीं गे तो नहीं, जानें क्या था पूरा मामला

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Apr 2020 9:16 AM

विज्ञापन

Sanjay Dutt की बहन प्रिया दत्त ने संजय की बायोग्राफी में मां-बेटे से जुड़ा एक मजेदार किस्सा बताया है. इसमें लिखा है कि नरगिस को लगता था कि कहीं उनका बेटा संजय गे तो नहीं.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) अपनी मां नरगिस दत्त के बहुत करीब रहे हैं. 22 साल की उम्र में अपनी पहली फिल्म रॉकी से 3 दिन पहले ही संजय ने अपनी मां को कैंसर के कारण खो दिया था. संजय की बहन प्रिया दत्त ने संजय की बायोग्राफी में मां-बेटे से जुड़ा एक मजेदार किस्सा बताया है. इसमें लिखा है कि नरगिस को लगता था कि कहीं उनका बेटा संजय गे तो नहीं.

Also Read: Varun Dhawan तलाश रहे इंडिया का नंबर वन एंटरटेनर, जानिए क्या है ये Flipkart का वीडियो फंडा

बायोग्राफी में प्रिया दत्त ने बताया कि एक बार मां नरगिस अपने दोस्तों संग बैठी थीं, वह अपनी सहेलियों से संजय के बारे में ही बात कर रही थीं, उस समय नरगिस चिंता में थीं कि जब भी संजय दत्त के दोस्त आते हैं तो वह हर बार अंदर से कमरा क्यों लॉक कर लेते हैं. मुझे उम्मीद है कि वह गे नहीं है.

उनकी बहन नम्रता ने बायोग्राफी में बताया कि कैसे नरगिस ने बचपन में संजय के साथ अच्छा होकर उनकी मांगों के आगे गिवअप कर दिया. वह कहता है मां कभी-कभी संजय से नाराज हो जाती थी. वह उन्हें सुअर, ऊल्लू, गधा जैससे उपमाएं भी देती थीं. इतना ही नहीं वह उनपर चप्पल भी फेंक देती थीं.

बुक में प्रिया दत्त ने कहा था कि नरगिस, संजय पर आंख बंदकर भरोसा करती थीं. वह यकीन ही नहीं करती थीं कि संजय ड्रग्स लेता है. जब कुछ लोगों ने मां को संजय के बारे में बताया तो वो कहती थीं, मेरा बेटा कभी ड्रिंक नहीं करता और ना ही उसने कभी ड्रग्स टच किये.

संजय को अपनी मां का आखिरी मैसेज उनके निधन के 2 साल बाद मिला था जिसे सुनने के बाद संजय बहुत रोया था. नरगिस ने कहा था, ‘संजू हमेशा विनम्र रहना, कभी कुछ बुरा मत करना, हमेशा अपने से बड़ों की इज्जत करना. ये चीजें तुम्हें बहुत आगे तक ले जाएगी और तुम्हें इससे काफी ताकत मिलेगी.’

बता दें कि रॉकी फिल्म 26 अप्रैल 1981 को रिलीज हुई थी. सुनील दत्त पत्नी को बेटे की फिल्म दिखाने के लिए उत्सुक थे और नरगिस बहुत खुश थी कि वह बेटे की फिल्म देख पाएंगी. घर में बने थिएटर में 8 मार्च को फिल्म दिखाया जा रहा था, लेकिन बीच में ही नरगिस की तबीयत बिगड़ने लगी और वह फिल्म नहीं देख पाई.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola