Varun Dhawan तलाश रहे इंडिया का नंबर वन एंटरटेनर, जानिए क्या है ये Flipkart का वीडियो फंडा
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Apr 2020 7:27 AM
Varun Dhawan का नया रियलिटी शो Entertainer No. 1 भी शुरू हो चुका है. फ्लिपकार्ट के इस शो को वरुण होस्ट कर रहे हैं.
Entertainer No. 1– बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) का नया रियलिटी शो Entertainer No. 1 भी शुरू हो चुका है. फ्लिपकार्ट (Flipkart ) के इस शो को वरुण होस्ट कर रहे हैं. एक्टर का मानना है कि देश में टैलेंट की कोई कमी नहीं है और इस मुश्किल दौर में पॉजिटिवी की बहुत जरूरत है. इसे शो को आप फ्लिपकार्ट वीडियो पर देख सकते हैं.
Also Read: Netflix पर 1 मई को रिलीज होगी Mrs. Serial Killer, जैकलीन फर्नांडीज के साथ नजर आएंगे मनोज बाजपेयी
फ्लिपकार्ट वीडियो का मानना है कि आप अपने अंदर छिपी प्रतिभा को बाहर लाएं और उसे बेहद अनोखे और दिलचस्प तरीके से दुनिया के सामने पेश करें. इसी कड़ी में फ्लिपकार्ट वीडियो ने अपने फ्लिपकार्ट ऑरिजनल्स के तहत बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के सहयोग से लेटेस्ट शो ‘इंटरटेनर नंबर 1’ लॉन्च किया है.
यह ऐसा रियलिटी शो है जिसमें 13 साल से बड़ा कोई भी घर बैठे हिस्सा ले सकता है. बस लोगों को घर बैठे वीडियो बनाने हैं और फ्लिपकार्ट ऐप पर जाकर अपलोड कर देने हैं.
इंटरटेनर नंबर 1 के बारे में बातचीत करते हुए वरुण धवन कहते हैं, ‘इस कठिन समय में फ्लिपकार्ट की यह पहल सराहनीय है और इस नए शो के जरिए हम सकारात्मकता के साथ करोड़ों भारतीयों का मनोरंजन करना चाहते हैं.’ उन्होंने कहा, ‘मैं देशभर के लोगों के साथ मिलकर लोगों का खूब मनोरंजन करने का इंतजार कर रहा हूं. मैं पूरे देश से कुछ टैलेंटेड इंट्रीज का इंतजार कर रहा हूं.’
लोगों ने अपना वीडियो अपलोड करना शुरू कर दिया है और अगर आप भी इस शो में हिस्सा लेना चाहते हैं तो यह फ्लिपकार्ट से कोई सामान खरीदने जितना ही आसान है.
-
सबसे पहले आप फ्लिपकार्ट का लेटेस्ट वर्जन अपलोड करें
-
सबसे नीचे स्थित वीडियो बटन को दबाएं
-
इंटरटेनर नंबर 1 शो सेलेक्ट करें और उसमें हिस्सा लें
-
अपनी लाइब्रेरी से आप अपना पसंदीदा गाना या डायलॉग चुनें
-
रिकॉर्ड करें और अपनी इंट्री सब्मिट करें
-
और ज्यादा से ज्यादा लोगों का दिल जीतने के लिए इसे अपने मित्रों तथा परिजनों से शेयर करें
आठ हफ्तों तक चलने वाले इस शो में हर हफ्ते एक नई चुनौती दी जाएगी. चुनी गई एंट्रीज को अगले राउंड में भेजा जाएगा जिसके आधार पर ‘मोस्ट टैलेंटेड एंटरटेनर्स फ्रॉम होम’ का चयन किया जाएगा. इस शो की सबसे खास बात यह है कि विनर्स का सेलेक्शन नंबर ऑफ हार्ट (वोट्स) के आधार पर तय होगा. शो जीतने वाले को ग्रैंड प्राइज और हर सप्ताह भी प्राइज दिए जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










