ePaper

Nani Net Worth: एक फिल्म के लिए 40 करोड़ रुपये वसूलते है हिट 3 के अर्जुन सरकार, जानें उनकी नेटवर्थ

Updated at : 03 May 2025 3:47 PM (IST)
विज्ञापन
Nani Net Worth

Nani Net Worth

Nani Net Worth: साउथ के सुपरस्टार नानी की 'हिट 3', 1 मई को सिनेमाघरों में तीन फिल्मों के साथ रिलीज हुई है. कड़ी टक्कर होने के बावजूद इस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की है. सिर्फ तीन दिनों में फिल्म ने अपने आधे बजट को निकाल लिया है. इसी के साथ आज हम आपको उनकी नेटवर्थ बताएंगे.

विज्ञापन

Nani Net Worth: साउथ के नेचुरल एक्टर नानी की नई फिल्म ‘हिट 3’, 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. यह एक्शन फिल्म 3 फिल्मों के साथ एक ही दिन रिलीज हुई है, जिसमें अजय देवगन की रेड 2, सूर्या की रेट्रो और संजय दत्त की द भूतनी शामिल है. थिएटर में रेड 2 और रेट्रो जैसी शानदार फिल्मों के बीच हिट 3 ने सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है. 60 करोड़ में बने इस फिल्म ने सिर्फ तीन दिनों में 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म में नानी ‘अर्जुन सरकार’ के किरदार में नजर आये है, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया है. इसी बीच आइये हम आपको नानी की लाइफस्टाइल और उनकी इनकम की जानकारी देंगे.

एक फिल्म का 40 करोड़ रुपये करते है चार्ज

बिग टीवी तेलुगु के रिपोर्ट्स के अनुसार, नानी की कुल नेटवर्थ 300 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. नानी ने 2008 में ‘अष्ट चम्मा’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी और अपने पहले फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपये फीस ली थी. उसके बाद 2017 तक वह 15 करोड़ रुपये एक फिल्म का चार्ज करते थे. इसके बाद जर्सी फिल्म से वो और भी ज्यादा एक सफल अभिनेता के रूप में उभरे. अब वह एक फिल्म के लिए 40 करोड़ रुपये चार्ज करने लगे है. इसके अलावा उनके प्रोडक्शन हाउस ‘वॉल पोस्टर सिनेमा’ ने एक फिल्म का निर्माण किया, जिससे उन्हें 30 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ.

हैदराबाद में है एक आलिशान फार्महाउस

फिल्मों के अलावा नानी ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई करते है, जिनमें नानी ऑटो, स्प्राइट, मिनट मेड और क्लोजअप जैसे ब्रांड्स शामिल है. नानी के पास हैदराबाद के चेवेल्ला में एक आलिशान फार्महाउस ‘हंबल’ है, जिसकी कीमत 5-10 करोड़ रुपये है. अगर बात करें कार कलेक्शन की, तो उनके पास रेंज रोवर 3.0, बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज, टोयोटा फॉर्च्यूनर और इनोवा क्रिस्टा जैसी लग्जरी गाड़ियां है. नानी लगभग 16 सालों से इस इंडस्ट्री में काम कर रहे है और इन सालों में उन्होंने लोगों के प्यार के साथ इतनी सम्पत्ति अर्जित कर ली है.

ये भी पढ़ें: Suriya Net Worth: आलिशान घर और कई लग्जरी गाड़ियों के मालिक है रेट्रो के सुपरस्टार, जानिए उनकी नेटवर्थ

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola