Nagarjuna Fight Scene Viral: रजनीकांत की फिल्म से नागार्जुन का फाइट सीन वायरल, फैंस बोले- साइमन ने धमाका…

Published by : Ashish Lata Updated At : 18 Sep 2024 6:23 PM

विज्ञापन

Nagarjuna Fight Scene Viral: लोकेश कनगराज की फिल्म कुली की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब विशाखापत्तनम से शूटिंग की कुछ वीडियो लीक हो गई है. इसमें नागार्जुन का जबरदस्त फाइट सीन है, जिसमें वह गुंडो के छक्के छुड़ा रहे हैं.

विज्ञापन

Nagarjuna Fight Scene Viral: लोकेश कनगराज की कुली का फैंस इंतजार कर रहे हैं. अब फिल्म की शूटिंग का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें नागार्जुन को गुंडो से लड़ते देखा जा सका है. रजनीकांत स्टारर मूवी में, नागार्जुन ने साइमन नाम का एक किरदार निभाया है. वायरल हो रहे क्लिप में साउथ एक्टर को व्हाइट कलर के सूट में एक व्यक्ति पर हथौड़े से हमला करते हुए दिखाया गया है. वह सामने बैठे शख्स को धमकी भी दे रहे हैं. साइड में खड़ा क्रू उन्हें कुछ तमिल के डायलॉग्स बता रहा है.

कुल फिल्म से नागार्जुन का कौन सा वीडियो हुआ वायरल

कुली फिल्म के वीडियो को शेयर करते हुए एक्स यूजर ने लिखा, “#कूली #नागार्जुन के एक्शन सीन लीक हो गए. इस बार यह और बड़ा होने वाला है. #रजनीकांत | #लोकेशकनागराज.” कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, कुली में नागार्जुन का किरदार कमल हासन के विक्रम के बराबर हो सकता है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”क्या बात है नागा सर कमाल के हैं… उनका हर अंदाज मजेदार होता है. फिल्म का इंतजार कर रहा हूं.”

कुली में नागार्जुन की क्या होगी भूमिका

इसी साल अगस्त के अंत में, लोकेश ने एक्स पर एक अनाउंसमेंट की, जिसमें कहा कि साउथ सुपरस्टार नागार्जुन को कुली में कास्ट किया जा रहा है. वह साइमन की भूमिका निभाते नजर आएंगे. टीम के साथ काम करने के लिए अपने एक्साइटमेंट शेयर करते हुए साउथ एक्टर ने लिखा, “धन्यवाद लोकी, मैं कैथी के बाद से आपके साथ काम करना चाहता हूं!! हमारी आगे की यात्रा के लिए बिल्कुल उत्साहित… थलाइवर के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए उत्सुक हूं!!”

कुल कब सिनेमाघरों में होगी रिलीज, यहां जानें स्टारकास्ट के बारे में

नागार्जुन के अलावा, फिल्म निर्माताओं ने सौबिन शाहिर को दयाल के रूप में, श्रुति हासन को प्रीति के रूप में, सत्यराज को राजशेखर के रूप में और उपेंद्र को कालीशा के रूप में पेश किया. रजनीकांत देवा का किरदार निभाएंगे. फिल्म की शूटिंग जुलाई में हैदराबाद में शुरू हुई और टीम ने अगस्त में चेन्नई में शूटिंग की. अनिरुद्ध रविचंदर मूवी में संगीत देंगे. वहीं कुली के 2025 में स्क्रीन पर आने की उम्मीद है.

Also Read- Coolie: नागार्जुन और श्रुति हसन के बाद इस एक्टर ने ली रजनीकांत की फिल्म में एंट्री, फैंस हुए खुश

Also Read- Nagarjuna Akkineni Birthday: दो शादी के बावजूद इस बॉलीवुड एक्ट्रेस पर दिल हार बैठे नागार्जुन, 10 साल बाद इस वजह से हुए अलग

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola