Nagarjuna Akkineni Birthday: दो शादी के बावजूद इस बॉलीवुड एक्ट्रेस पर दिल हार बैठे नागार्जुन, 10 साल बाद इस वजह से हुए अलग

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 29 Aug 2024 6:00 AM

विज्ञापन

Nagarjuna Akkineni Birthday: नागार्जुन इंडस्ट्री के मशहूर और हैंडसम एक्टर्स में शुमार हैं. एक्टर ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिसकी वजह से वह अक्सर में लाइमलाइट में बने रहे हैं. लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां उन्होंने अपने पर्सनल लाइफ के लिए बटोरी है.

विज्ञापन

Nagarjuna Akkineni Birthday: टॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक अपने डैशिंग लुक्स और जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले नागार्जुन अक्कीनेनी का आज 65वां जन्मदिन है. एक्टर का जन्म 29 अगस्त, 1959 को चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था. नागार्जुन के पिता एक मशहूर एक्टर हैं, जिनका नाम अक्कीनेनी नागेश्वर राव है.

नागार्जुन का एजुकेशन

नागार्जुन अक्कीनेनी ने अपनी स्कूली पढ़ाई हैदराबाद पब्लिक स्कूल से पूरी की. इसके बाद उन्होंने अपना इंटररत्न जूनियर कॉलेज से पूरा किया. वहीं, उन्होंने अपना ग्रेजुएशन मैकेनिकल इंजीनियरिंग से चेन्नई के गिंडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से पूरा किया. नागार्जुन को बचपन से ही एक्टिंग का बहुत शौक था.

Also Read: OTT Adda: हॉररोड जानर के है फैन तो चाह के भी मिस ना करे ये 7 फिल्में

Also Read: Naga Chaitanya Engagement: क्या इस एक्ट्रेस संग सगाई करने जा रहे नागा, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा, डिटेल्स

नागार्जुन की फिल्में

नागार्जुन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बटोर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी. इसके बाद वह साल 1986 की आई फिल्म ‘तेलुगु’ में लीड एक्टर के रूप में नजर आए. उनकी कुछ सुपरहिट फिल्मों की बात करें तो एक्टर मनमधुदु, मास, डॉन नंबर वन, किलर, किराई दादा, किंग नंबर वन, और मनम जैसी फिल्मों में नजर आए.

नागार्जुन की दो शादियां हुईं

नागार्जुन के निजी जीवन की बात करें तो एक्टर ने साल 1984 में अपनी पहली शादी लक्ष्मी दग्गीबत्ती से की लेकिन साल 1990 में उनका तलाक हो गया था. तलाक के दो साल बाद एक्टर ने साल 1992 में अपनी दूसरी शादी एक्ट्रेस अमला से की. दोनो के दो बेटे भी हैं, नागा चैतन्य और अखिल अक्कीनेनी. यह दोनो भी साउथ के मशहूर एक्ट्रेस में से एक हैं.

10 साल बाद रिश्ते में आई दूरी

नागार्जुन अपनी दूसरी शादी के बाद भी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तब्बू पर दिल हार बैठे थे. दोनों के रिश्ते की चर्चा तेज तब हुई जब वह एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आए. दोनों ने एक दूसरे को 10 साल तक डेट किया. इसके बाद नागार्जुन अपनी बीवी को तलाक देने के लिए राजी नहीं हुए और वे अलग हो गए. नागार्जुन हाल ही में अपने बेटे नागा चैतन्य के इंगेजमेंट में नजर आए थे. नागा चैतन्य की यह दूसरी शादी है, जिसे वह एक्ट्रेस शोभिता के साथ कर रहे हैं. वहीं, उनकी पहली शादी एक्ट्रेस सामंथा के साथ हुई थी.

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola