अधूरी मोहब्बत फिर होगी पूरी, Netflix ने किया 'मुसाफिर कैफे' सीजन 2 का ऐलान, लौटेंगे विक्रांत मैसी

Updated:
विज्ञापन

मुसाफिर कैफे की टीम, फोटो- इंस्टाग्राम

नेटफ्लिक्स ने ऑफिशियल तौर पर 'मुसाफिर कैफे' सीजन 2 का ऐलान कर दिया है. विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना अपने पुराने किरदारों में वापसी करेंगे.

विज्ञापन

कुछ लव स्टोरीज ऐसी होती हैं, जो फिल्म या सीरीज खत्म होने के बाद भी लोगों के दिल और यादों में जिंदा रहती हैं. उनकी कहानी लंबे समय तक फैंस की बातों और एहसासों का हिस्सा बनी रहती है. इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए नेटफ्लिक्स ने ऑफिशियल तौर पर 'मुसाफिर कैफे' सीजन 2 का ऐलान कर दिया है. मेकर्स ने बताया कि विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना एक बार फिर अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगे.

मुसाफिर कैफे' सीजन 2 का हुआ ऐलान

नेटफ्लिक्स ने ऑफिशियल तौर पर 'मुसाफिर कैफे' के दूसरे सीजन की घोषणा कर दी. इसके साथ एक इमोशनल टीजर भी शेयर किया गया, जिसमें लिखा है, "अधूरी मोहब्बत की कहानी को पूरा करने, ये मुसाफिर वापस लौटेंगे." हालांकि, मेकर्स ने अभी तक ये क्लियर नहीं किया कि ये कब रिलीज होगी और कहानी किस डायरेक्शन में आगे बढ़ेगी.

View on Instagram

क्या थी 'मुसाफिर कैफे' सीजन 1 की कहानी?

मुसाफिर कैफे की कहानी चंदर मोहन शर्मा (विक्रांत मैसी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पहाड़ों में अपना एक कैफे चलाता है. उसकी शांत जिंदगी अचानक बदल जाती है, जब करीब आठ साल बाद उसकी एक्स-गर्लफ्रेंड सुधा त्रिपाठी (वेदिका पिंटो) दोबारा उसकी जिंदगी में लौट आती है. सीरीज की कहानी दो अलग-अलग टाइमलाइन में आगे बढ़ती है. एक तरफ चंदर और सुधा के पुराने रिश्ते की शुरुआत, प्यार और फिर गलतफहमियों, करियर के फैसलों और बढ़ती दूरियों की वजह से हुए ब्रेकअप को दिखाया गया है. वहीं दूसरी ओर, मौजूदा समय में चंदर की जिंदगी प्रीति (महिमा मकवाना) के साथ आगे बढ़ती नजर आती है, जिसने हर मुश्किल दौर में उसका साथ दिया है.

'मुसाफिर कैफे' सीजन 1 का अंत कैसे हुआ?

मुसाफिर कैफे का पहला सीजन एक इमोशनल क्लिफहैंगर पर खत्म होता है, जहां चंदर अपने दिल और दिमाग के बीच फंसा नजर आता है. मेकर्स आखिर तक यह साफ नहीं करते कि वह अपनी जिंदगी में किसे चुनता है, जिससे कहानी अगले सीजन के लिए खुली रह जाती है. दूसरी तरफ, सुधा अपने बॉयफ्रेंड विनीत के साथ सिंगापुर शिफ्ट होने की तैयारी में होती है. वहीं चंदर अब भी अपने पुराने रिश्ते के टूटने का दर्द भूल नहीं पाता. इसी बीच प्रीति को एक इंगेजमेंट रिंग मिलती है और उसे लगता है कि चंदर जल्द ही उसे प्रपोज करने वाला है, जबकि चंदर अंदर ही अंदर अपनी पुरानी यादों और भावनाओं से जूझ रहा होता है.

ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर के पुराने 'बीफ' बयान पर फिर मचा बवाल, इस एक्ट्रेस ने छेड़ा #BoycottRanbirKapoor अभियान, बोली- माफी मांगे


विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola