MTV Roadies XX Grand Finale इस वीकेंड, जानें कब और कहां देखें

Updated:
विज्ञापन
MTV Roadies XX Grand Finale

MTV Roadies XX Grand Finale

MTV Roadies XX का फिनाले 1 जून को शाम 7 बजे एमटीवी और JioCinema पर प्रसारित होगा. रणविजय, एल्विश यादव और प्रिंस नरूला के गैंग में से कौन होगा विनर? जानिए पूरी डिटेल.

विज्ञापन

MTV Roadies XX Grand Finale: पॉपुलर टीवी रियलिटी शो ‘MTV रोडीज XX’ यानी ‘डबल क्रॉस’, इस सीजन सबसे एंटरटेनिंग और चर्चा में रहा. शो में जबरदस्त ट्विस्ट, टास्क और चौंकाने वाले एलिमिनेशन देखने को मिले, जिसने फैंस को स्क्रीन से चिपक रहने पर मजबूर किया. अब शो अपने आखिरी पड़ाव पर है, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है. ऐसे में आइये हम आपको बताते हैं कि इसे कब और कहां देख सकते हैं.

कब और कहां देखें फिनाले?

MTV रोडीज XX के सेमी फिनाले एपिसोड को दर्शक 31 मई 2025 (शुक्रवार) को देख सकते हैं. वहीं, शो का ग्रैंड फिनाले 1 जून 2025 (शनिवार), शाम 7 बजे
से एमटीवी चैनल, जियो सिनेमा और हॉटस्टार ऐप पर स्ट्रीम होगा. मेकर्स ने हाल ही में इसका एक प्रोमो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ट्रॉफी सिर्फ एक जीतेगा, सपने कई टूटेंगे. सीजन का सबसे बड़ा ट्विस्ट इसी हफ्ते! फिनाले की दौड़ में कौन आगे, कौन पीछे?’

कौन बनेगा विनर?

इस सीजन में रणविजय सिंह की वापसी ने फैंस को खुश कर दिया. साथ ही, गैंग लीडर्स के रूप में एल्विश यादव, प्रिंस नरूला, गौतम गुलाटी, नेहा धूपिया, और रिया चक्रवर्ती ने भी जबरदस्त गेम खेला. अब इन गैंग्स में से किसी एक कंटेस्टेंट को रोडीज XX का विनर घोषित किया जाएगा, जो चमचमाती ट्रॉफी और शानदार कैश प्राइज का हकदार होगा.

दमदार कमबैक पर क्या बोले रणविजय सिंह?

पिंकविला से खास बातचीत में होस्ट रणविजय सिंह ने अपनी वापसी के बारे में बात की. उन्होंने कहा, “ठीक है, मैं शो में वापस आ गया हूं. मैं तीन, चार साल से शो में नहीं था. यह कुछ ऐसा है जिसके साथ मैं बड़ा हुआ हूं, मैंने 2003 से इसे बनाने में मदद की है, मैं और रोडीज एक साथ बड़े हुए हैं, इसलिए ऐसा कभी नहीं हुआ कि मैं इसका हिस्सा न बनूं, जैसे कुछ पुरुष खेलते थे, कुछ पुरुष इसे पसंद करते थे.”

उन्होंने कहा, “लेकिन उन खास सालों में से एक, 20वां सीजन जो मैं सफल रूप से कर रहा हूं, मैं इसका हिस्सा रहा हूं, मुझे खुशी है कि मैं वापस आ गया हूं, ग्रुप के ज्यादातर लोग, मुझे लड़ाई पता है, मुझे रणनीति पता है, फिर से, हम सभी एक साथ हैं और यह पता लगाना अच्छा है कि 20वें सीजन में क्या होने वाला है, डबल-क्रॉस, अलग-अलग तरह के प्रतियोगी, गैंग लीडर, सिर्फ चार, पांच नहीं, बहुत सारी अलग-अलग चीजें, आप जानते हैं, हम वास्तव में वहां गए थे. तो यह उन सीजन में से एक है, एक पिलर सीजन की तरह, जहां चीजें परिभाषित होती हैं, यह 20वां सीजन है, शायद इतना ही. इसलिए मुझे खुशी है, मैं वापस आ गया हूं, और यह इतना अच्छा रहा.”

यह भी पढ़े: Raid 2 vs Bhool Chuk Maaf: अजय देवगन या राजकुमार राव? बॉक्स ऑफिस पर किसने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola