ePaper

Roadies फेम रघु राम के दोस्त की कोरोना से मौत, एक्टर ने लिखा- विश्‍वास ही नहीं हो रहा...

Updated at : 23 May 2020 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
Roadies फेम रघु राम के दोस्त की कोरोना से मौत, एक्टर ने लिखा- विश्‍वास ही नहीं हो रहा...

roadies judge raghu ram friend died because of covid 19: अब रोडीज फेम रघु राम के एक करीबी दोस्त का इस महामारी के चपेट में आने से निधन हो गया है. रघु ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए अपना दुख प्रकट किया है.

विज्ञापन

roadies judge raghu ram friend died because of covid 19: कोरोना वायरस ने इस समय पूरी दुनिया में कहर जारी है. न जाने कितने लोगों ने अपने अपनों को खो दिया है. बात करें भारत की तो इससे निपटने के लिए पूरे देश में इस समय लॉकडाउन है. फिल्म और टीवी इंडस्ट्री भी इसे अछूता नहीं है. अब रोडीज फेम रघु राम के एक करीबी दोस्त का इस महामारी के चपेट में आने से निधन हो गया है. रघु ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए अपना दुख प्रकट किया है.

रघु ने खुलासा किया कि कैसे अब्दुल को 2009 में उनके ड्राइवर के रूप में काम पर रखा गया था, लेकिन उनके सपनों ने उन्हें बड़ा सोचने के लिए प्रेरित किया और अंततः वह उनकी कंपनी में प्रोडक्‍शन हेड बन गए थे.

रघु ने लिखा, “मैंने कल रात कोविद 19 की वजह से अब्दुल को खो दिया. मैं अंदर से कितना दुखी हूं आपको बता नहीं सकता. आप 2009 में राजू, मेरे ड्राइवर के रूप में मेरे जीवन में आए थे. लेकिन आपने मुझे हैरान किया कि आप वास्तव में कौन थे. आप अब्दुल रऊफ थे. एक प्यार करने वाला, ईमानदार, सक्षम, परिश्रमी मित्र, जिसके सपने थे, और उसे पाने का साहस. आपने कई शो के निर्माण में काम किया.”

रघु ने अपने भाग्य को बदलने के अब्दुल के प्रयासों की सराहना की और साझा किया कि और कहा कि किस तरह इस नुकसान की कभी भरपाई नहीं हो सकेगी. उन्‍होंने लिखा,’ “आप ऐसे व्यक्ति के रूप में उभरकर सामने आए, जिस पर हम सभी निर्भर थे. आपने अपने भाग्य को प्रयासों से बदल दिया. मैं आपको बता नहीं सकता, मैं आपको कितना याद करूंगा. मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि यह वायरस आपको ले गया. नहीं जानता कि इसे कैसे समाप्त किया जाना चाहिए. अलविदा, अब्दुल. यह कभी ठीक नहीं होगा.”

Also Read: बोनी कपूर के दो और हाउस हेल्प निकले कोरोना पॉजिटिव, परिवार सुरक्षित

बता दें कि लॉकडाउन के 60वें दिन भारत में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 20 हजार के करीब पहुंच गयी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश-भर में इस वायरस से तकरीबन 3600 लोगों की जान जा चुकी है. लॉकडाउन 4.0 शुरू होने के 5 दिनों बाद ही 30 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं. हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक देश में लगभग 50 हजार लोग कोरोनावायरस को मात दे चुके हैं. महाराष्ट्र में कोविड-19 से संक्रमण के 2940 नए मामले सामने आए जो किसी एक दिन में सबसे ज्यादा है. संक्रमितों की कुल संख्या 44,582 हुई. मृतकों की संख्या बढ़कर अब 1,517 हो गयी है.

विज्ञापन
Budhmani Minj

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola