बोनी कपूर के दो और हाउस हेल्प निकले कोरोना पॉजिटिव, परिवार सुरक्षित

Boney Kapoor- अभी हाल ही में बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर के लोखंडवाला स्थित ग्रीन एकर्स वाले घर पर एक हाउस हेल्प कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. अब खबर आ रही है उनके हाउस स्टाफ के दो और सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. बोनी कपूर, एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और खुशी का भी कोरोना टेस्ट हुआ था जो कि नेगेटिव आया है.
अभी हाल ही में बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर (Boney Kapoor) के लोखंडवाला स्थित ग्रीन एकर्स वाले घर पर एक हाउस हेल्प कोरोना पॉजिटिव (Corona Virus) पाया गया था. अब खबर आ रही है उनके दो और हाउस हेल्प कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. बोनी कपूर, एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और खुशी का भी कोरोना टेस्ट हुआ था जो कि नेगेटिव आया है.
स्पॉटब्वॉय के मुताबिक ओशिवारा पुलिस स्टेशन पीआई, दयानंद बांगर ने जानकारी देते हुए इस बात को कंफर्म किया है. उनका कहना है कि चरण साहू के बाद दो और लोगों को कोरोना वायरस निकला है. वहीं, बोनी कपूर के पहले हाउस हेल्प के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से ही पूरे परिवार को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन कर दिया गया था.
बता दें कि इससे पहले फिल्म निर्माता बोनी कपूर के घर पर एक हाउस हेल्प चरण साहू कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. हिंदुस्तान टाइम्स ने सूत्र के हवाले से लिखा था कि, 16 मई से ही चरण साहू की तबीयत ठीक नहीं लग रही थी. बोनी कपूर ने उन्हें टेस्ट के लिए भेजा और उसे आइसोलेसन में रखा. रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने सोसायटी अथॉरिटीज को सूचित किया जिन्होंने बीएमसी को इसकी जानकारी दी. इसके बाद चरण साहू को कोरेंटिन सेंटर ले जाया गया.
Also Read: बोनी कपूर के घर पर काम करनेवाला निकला कोरोना पॉजिटिव, प्रोड्यूसर ने कहा- बच्चे ठीक हैं…
जिसके बाद बोनी कपूर ने कहा था,’ मेरे बच्चे, मैं और घर के अन्य कर्मचारी सभी ठीक हैं और हममें से किसी में भी कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं. वास्तव में, लॉकडाउन शुरू होने के बाद से हम घर पर ही हैं. हम महाराष्ट्र सरकार और बीएमसी की त्वरित प्रतिक्रिया के लिए शुक्रगुजार हैं. हम बीएमसी और उनकी मेडिकल टीम द्वारा दिए गए निर्देशों और सलाह का पूरी निष्ठा से पालन कर रहे हैं. हमें यकीन है कि चरण जल्द ही ठीक हो जाएंगे और घर वापस आएंगे.”
राहुल महाजन के कुक कोरोना संक्रमित
बता दें कि, हाल ही में राहुल महाजन और उनकी पत्नी नताल्या महाजन के कुक कोरोना पॉजिटिव पाए गये थे. कुक को तुरंत अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. जिसके बाद इस दंपति ने खुद को 14 दिनों के लिए क्वारांटाइन कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










